सिद्धू मूसेवाला के बाद अब इस मशहूर स्टार की मौत, रेलवे ट्रैक के पास मिली लाश, जानें क्या था मामला

Ranjit Singh Siddhu Suicide: सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद अब एक बार फिर से जाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली बुरी खबर सामने आ रही है। पंजाबी लोक गायक रणजीत सिद्धू ने सुसाइड कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 30 जून 2023 (शुक्रवार) की रात रेलवे ट्रेक के पास से उनका शव बराया है। पंजाबी सिंगर रणजीत सिद्धू सुनाम में रहा करते थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगर रणजीत सिद्धू ने रिश्तेदारों से तंग आकर सुसाइड कर लिया है।
रेलवे ट्रैक पर मिली लाश
रणजीत सिद्धू की मौत की खबर के बाद से पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सच कहूं की रिपोर्ट के अनुसार जीआरपी जगविंदर सिंह और एसआई नरदेव सिंह ने बताया है कि पुलिस को गत 30 जून की रात रेलवे ट्रैक के पास एक लाश मिली थी। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि ये शव नछत्तर सिंह के बेटे पंजाबी सिंगर रणजीत सिंह उर्फ रणजीत सिद्धू का है।
रिश्तेदारों के साथ चल रहा था झगड़ा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणजीत सिद्धू की मौत की खबर के बाद उनकी पत्नी का बयान सामने आया है। दिवंगत सिंगर की पत्नी ने आरोप लगाया कि उनके पति का झगड़ा रिश्तेदारों के साथ काफी समय से चल रहा था। रिश्तेदार लगातार उनके पति को परेशान कर रेह थे। वह उन्हें प्रताड़ित भी कर रहे थे। पत्नी का कहना है कि रणजीत ने रिश्तेदारों से तंग आकर ही सुसाइड किया है।
हो चुका है पोस्टमार्टम
रणजीत सिद्धू की पत्नी ने पति के सुसाइड मामले में पुलिस को बताया है कि कुछ समय पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की शादी की थी। तब से ही रिश्तेदारों के साथ उन लोगों का झगड़ा चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने पत्नी के बयान के अनुसार रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिंगर का पोस्टमार्टम हो चुका है और शव परिवार को सौंप दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications