'रांझणा' से मेरा करियर बदल जायेगा: सोनम कपूर
अपनी बेबाकी के लिए मशहूर फ्लॉप अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस बार अपने लिए एक खास बात कही है कि उनका करियर सही दिशा में नही चल रहा है। उन्होंने अपने लिए गलत फिल्मों को स्वीकार किया है। सोनम कपूर ने कहा कि लेकिन उन्हें लगता है कि अब वो संभल चुकी हैं।
फिलहाल सोनम इन दिनों फिल्म 'रांझणा' को लेकर चर्चा में हैं। जिसे 'तनु वेड्स मनु' के निर्देशक आनंद राय ने बनाया है, इस फिल्म में उनके हीरो हैं 'कोलावरी' गाने से मशहूर हुए दक्षिण भारतीय कलाकार धनुष। सोनम को लगता है कि 'रांझणा' से उनके करियर को नयी दिशा मिलेगी।
मालूम हो कि इससे पहले सोनम कपूर ने कहा था कि वो नंबर वन और भागमभाग की रेस में शामिल नहीं है। अब वो अच्छी भूमिकाओं को तरजीह देने वाली हैं। इसलिए अब वो चुंनिदा रोल करने वाली हैं।
भले ही सोनम कपूर चुनिंदा रोल का ढोल पीटें लेकिन अब वो हर वह काम कर रही हैं जिससे वो सफलता हासिल कर सकें। हाल ही में उन्होंने यशराज कैंप का रूख किया है। खबर है कि यशराज की नई फिल्म में सोनम कपूर बिकनी में नजर आने वाली हैं।
'रांझणा' को लीक से हटकर फिल्म बताने वाली अभिनेत्री सोनम ने कहा कि उनका दावा है कि लोग जरूर इस फिल्म को पसंद करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
