आमिर से बहुत सीखा- रानी मुखर्जी

अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी उन्हीं में से एक हैं. मुंबई में एक सामाजिक कार्य के सिलसिले में पहुंची रानी ने कहा, "आमिर तो लाजवाब हैं. मेरे करियर की पहली फ़िल्म 'ग़ुलाम' उन्हीं के साथ थी. तब से लेकर अब तक मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है."
रानी, आमिर की अगली फ़िल्म में उनके साथ काम कर रही हैं. इसकी निर्देशक रीमा कागती हैं. ख़बर है कि इसके लिए उन्होंने एक वर्कशॉप में भी हिस्सा लिया. आमिर और रानी के अलावा इस फ़िल्म में करीना कपूर की भी मुख्य भूमिका है. करीना के साथ रानी की ये दूसरी फ़िल्म होगी. इससे पहले दोनों ने आठ साल पहले 'मुझसे दोस्ती करोगे' में साथ काम किया था.
रानी कहती हैं, "करीना के साथ काम करना बड़ा मज़ेदार होता है. 'मुझसे दोस्ती करोगे' की शूटिंग के वक़्त हमने बहुत मस्ती की थी. मुझे उम्मीद है कि आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा." खबरें तो ये भी आ रही हैं कि रानी, आमिर के साथ आदित्य चोपड़ा की 'धूम 3' में काम कर सकती हैं. इस पर रानी ने कहा, "धूम 3 में आमिर के साथ काम करने के लिए इसके निर्देशक को मेरे लिए निगेटिव रोल खोजना पड़ेगा. और मुझे तो नहीं लगता कि ऐसा होगा. देखें आगे क्या होता है."
वैसे रानी मुखर्जी आजकल फ़िल्मों में कम ही दिखाई दे रही हैं. हालांकि उनकी आख़िरी फ़िल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' को बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कामयाबी मिली थी और रानी के अभिनय को दर्शकों ने सराहा भी था.


Click it and Unblock the Notifications











