झांसी की रानी का आशीर्वाद लेने जाएंगी मर्दानी!
झांसी की रानी से मर्दानी का रिश्ता है!
रानी मुखर्जी ने झांसी की रानी और अपने बीच के रिश्ते के बारे में बताया- "जब मैं छोटी थी तो मेरे पिताजी मुझे ये कविता कई बार सुनाते थे खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। उस समय से ही मैं इस कविता से काफी प्रेरित थी। जब हम ये फिल्म बना रहे थे तो हम सभी के दिमाग में झांसी की रानी की ही कहानी चल रही थी। तो झांसी की रानी का कहीं ना कहीं मर्दानी से संबंध तो है ही। इसीलिए हमने सोचा कि फिल्म को झांसी से ही प्रमोट करना शुरु करते हैं।"
मर्दानी का मतलब है योद्धा!
रानी मुखर्जी ने फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए कहा कि मर्दानी टाइटल रखने के पीछे वजह थी कि टीम के सभी लोगों को ये टाइटल पसंद था। मर्दानी टाइटल का ये मतलब नहीं है कि वो मर्द जैसी थी बल्कि मतलब ये है कि वो एक योद्धा थी। इसलिए हमने इसका नाम मर्दानी ही रख दिया। ताकि लोग फिल्म से रिलेट कर सकें और हर एक लड़की खुद के अंदर की मर्दानी को जगा सके।


Click it and Unblock the Notifications
