किसी को हक नहीं कि प्रीती के मामले में राय कायम करे- रानी मुखर्जी

रानी से जब प्रीती के इस मुश्किल समय को लेकर पूछताछ की गयी तो रानी ने कहा अभी प्रीती के केस पर पुलिस छानबीन कर रही है और इस स्टेज पर कुछ भी बोलना सही नहीं होगा। ये उनका बहुत ही निजी मामला है और प्रीती खुद इस मामले को लेकर काफी परेशान भी होंगी। मर्दानी के जब भी मुझे चांस मिलेगा तो इस जगह के बाहर जाकर इस विषय पर मैं जरुर बात करुंगी। मुझे नहीं लगता कि ये सही वक्त है इस विषय पर बात करने का। मेरा ये भी मानना है कि जब भी कोई मामला कानून के पास चला जाता है तो किसी भी इँसान को हक नहीं कि वो इस मामले पर कुछ भी कमेंट करे। अपनी राय दे।
रानी मुखर्जी और प्रीती ने फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा में एक गाने पर साथ में डांस किया था और वो गाना था पिया पिया। ये गाना काफी हिट भी हुआ था। इस बारे में बात करते हुए रानी ने कहा "प्रीती एक बहुत ही बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। हम दोनों ने कई फिल्में साथ में की हैं। हमने साथ में पिया पिया पर डांस भी किया हैा। प्रीती ने मुझसे ये भी कहा था कि जब भी हम शादी करेंगे तो हम साथ में करें जिससे हमारी शादी भी सुपर हिट रहेगी, जैसा कि हमारी फिल्मों के साथ होता है। लेकिन इस मामले में मैंने प्रीती को पीछे छोड़ दिया है।"
तो देखते हैं कि मर्दानी के ट्रेलर लॉंच पर तो रानी ने इस विषय पर बात करने से इंकार कर दिया लेकिन अब बाहर जाकर वो प्रीती के मामले में क्या राय जाहिर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











