हाउसफुल 2 में रानी का आयटम नहीं

अब नयी खबर के मुताबिक इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने आयटम नंबर करने से मना कर दिया है। लेकिन जब फिल्म के निर्देशक साजिद खान से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने इन दोनों में किसी भी अभिनेत्री को आयटम नंबर के लिए अप्रोच नहीं किया था।
उनका कहना है कि जब जैकलीन फर्नांडीस, असिन और जरीन जैसी तीन अभिनेत्रियां फिल्म मे हैं तो उन्हें किसी और के आयटम नंबर की जरूरत क्या है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हो रही है। हालांकि खुद रानी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह इस फिल्म में आयटम नंबर करने जा रही है। तो अब देखना यह है कि साजिद की फिल्म हाउसफुल वाकई दर्शकों को पसंद आती है भी या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











