अभिषेक के लिए रानी को आज भी कुछ कुछ होता है..
कभी बच्चन परिवार की बहू बनने का सपना आपकी चहेती अदाकारा रानी मुखर्जी ने भी देखा था। लोग कहते थे कि जया बच्चन को यह बंगाली बाला बहुत पसंद थी। तब ही फिल्म बंटी-बबली ने भी बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन ना जाने क्यों बात बनते-बनते बिगड़ गयी और रानी की जगह मिस ऐश्वर्या राय मिसेज ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन बन गयीं।
तब ही से कई मौकों पर रानी को बच्चन परिवार से कटते हुए देखा गया है। हालांकि लोग कहते हैं कि यह बातें अब बहुत पुरानी हो चुकी हैं लेकिन रानी शायद यह सब कुछ भूली नहीं हैं।
ताजा वाकया संजय लीला भंसाली के जन्मदिन का है जहां ऐश्वर्या अपने पति अभिषेक के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई देने पहुंची थीं लेकिन रानी मुखर्जी वहां नहीं आयीं। हालांकि संजय अपनी प्यारी दोस्त रानी को खोजते ही रह गये।
लेकिन अंदर की खबर रखने वाले कह रहे हैं कि अभिषेक के कारण रानी अपने सबसे चहेते मित्र संजय की पार्टी में नहीं पहुंची। वो ऐश-अभि के सामने नहीं आना चाहती थीं इसलिए वो पार्टी में नहीं आयीं।लेकिन सोचने वाली बात यह है कि आज अभिषेक एक घर-ग़ृहस्थी वाले आदमी हैं। एक बेटी के पिता है। ऐसे में रानी को अभिषेक से दूरियां बनाते हुए देखना यह सोचने पर मजबूर करता है कि क्या आज भी रानी,अभिषेक को लेकर कुछ सोचती है क्या?


Click it and Unblock the Notifications
