'फोटो मत खींचना'...एयरपोर्ट पर भड़कीं रानी मुखर्जी..

By Shweta

वैसे तो कई एक्ट्रेसेस हैं जो मीडिया फ्रेंडली नहीं हैं लेकिन रानी मुखर्जी को लगता है मीडिया से सख्त नफरत है। रानी मुखर्जी वैसे तो जब अकेले होती हैं तो आराम से बड़े प्यार से मीडिया के बीच रहती हैं लेकिन अगर रानी का मन ना हो और उनकी फोटों ले लेने पर फोटोग्राफर की शामत आ जाती है।

[PICS: जब बेटी साथ हो तो अक्षय कुमार भी बन जाते हैं क्यूट वाले पापा]

रानी मुखर्जी खासकर जब अपनी बेटी के साथ होती हैं तो और भी ज्यादा प्रोटेक्टिव हो जाती हैं। इसका एक नमुना तब देखने को मिला जब रानी मुखर्जी एयरपोर्ट पर थीं और फ्लाइट का इंतजार कर रही थीं। तभी कुछ फोटोग्राफर्स ने उनकी और बेटी अदिरा की तस्वीरें लेनी चाही इस पर वो भड़क उठीं। ये रानी मुखर्जी की धुंधली सी तस्वीर।

Rani Mukherji

उन्होंने सीधे सीधे कहा कि अगर मैं मना कर रही हूं तो आपलोग तस्वीरें लेना बंद करो। मैं उनलोगों की तरह नहीं हूं कि ड्रामा क्रिएट करूंष मीडिया वालों को भी उन्होंने जोर का हड़का दिया को कोई भी तस्वीरें नहीं लेगा। उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा हाथों से छिपा लिया।

रानी मुखर्जी दरअसल लगभग 11:30 बजे रात में अपनी बेटी को गोद में लिए एयरपोर्ट जा रही थीं। इसी दौरान फोटोग्राफर्स की नजर उनपर पर गई और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करने लगे और रानी मुखर्जी का पारा हाई हो गया

वैसे ये वाकया पहली बार नहीं हुआ है जब वो फोटोग्राफर पर भड़क उठीं। पेरिस में भी रानी मुखर्जी बेफिक्रे के सेट पर बेटी अदिरा के साथ पहुंची तो वहां मौजूद कुछ फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने की कोशिश करने लगे थे और वहां भी सबको डांट लगाकर वो शूटिंग छोड़ कर चलीं गईं थी।

रानी मुखर्जी को हमेशा से हीं अपनी पर्सनल जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं पसंद है। उन्होंने शादी भी की तो वो बहुत ही प्राइवेट अफेयर था जिसकी एक भी एक भी तस्वीर आज तक बाहर नहीं आ पाई है। यहां तक की उनका और आदित्य चोपड़ा की साथ में भी एक भी तस्वीर इंटरनेट पर आपको नहीं मिलेगी।

प्रेग्नेंसी के दौरान भी रानी एक-दो बार छोड़ दिया जाए कभी पब्लिकली नहीं दिखीं। अमूमन एक्ट्रेस प्रेग्नेंट होती हैं तो उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीरें आ जाती हैं। करीना कपूर को ही देख लीजिए वो अभी प्रेग्नेंट हैं लेकिन उनकी तस्वीरें हम अक्सर देखते हैं लेकिन रानी मुखर्जी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी बहुत कम दिखाईं दी।

रानी मुखर्जी की बेटी अदिरा फिलहाल आठ महिने की हैं लेकिन उनकी कोई भी तस्वीर अब तक नहीं आ पाई शायद इसलिए मीडिया उनकी बेटी की तस्वीरें लेना चाह रहा था और उन्हें रानी मुखर्जी के गुस्से का शिकार होना पड़ा गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X