पति के साथ हर सप्ताह ये काम करती हैं रानी मुखर्जी, शादी के 9 साल बाद खोला रोमांटिक सीक्रेट

90 के दशक में शानदार अदाकारा रहीं रानी मुखर्जी अब बेहद कम फिल्मों का हिस्सा बनती हैं। अब वो जिस भी फिल्म में नजर आती हैं वो लीड रोल होता है और धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हैं। लेकिन इस वक्त उन्होने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जो कि चर्चा में है।
रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से शादी की है और काफी ज्यादा खुश हैं। शादी के इतने सालों के बाद भी वो काफी रोमांटिक हैं और डेट जाती रहती हैं। रानी मुखर्जी ने खुलासा करते हुए बताया, "आदी के साथ अक्सर अच्छा समय बिताती हूं और हम फिल्में देखने जाते हैं।
यह कुछ ऐसा है जो हम हर शुक्रवार को मुंबई में करते रहते हैं। हम हर शुक्रवार को मूवी डेट पर जाते हैं।'' इसके अलावा रानी मुखर्जी ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह मजेदार है, बस जाकर लाइन में खड़े होना, अपना टिकट लेना, अपना पॉपकॉर्न लेना। आजकल आपको पिज्जा भी मिलता है, ये काफी अच्छा है।
थिएटर्स में अब काफी अच्छा खाना मिलता है। फिल्म देखने में मजा आता है और ये काफी क्रेजी है।'' बता दें कि रानी मुखर्जी उन अदाकाराओं में से एक हैं जो कि काफी कम लाइमलाइट में रहती हैं। रानी मुखर्जी ने मर्दानी और मर्दानी 2 जैसे बेहद धमाकेदार फिल्में दी हैं।
वर्कफ्रंट पर बात की जाए तो उनको आखिरी बार 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ अनिर्बान भट्टाचार्य, नीना गुप्ता और जिम सर्भ भी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी काफी शानदार थी और कपल पर सच्ची घटना पर आधारित थी। हालांकि अब ये देखने वाली बात होगी कि रानी मुखर्जी किस फिल्म का हिस्सा बनती हैं।


Click it and Unblock the Notifications