बॉम्बे टॉकीज में रानी और रणदीप
कुछ दिनों पहले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने कहा था कि इस समय उनके सितारे जोरों पर हैं जो शायद एकदम सही भी है क्योंकि एक ओर जहां वो महेश भट्ट की हिट सीरीज में काम कर हैं वहीं दूसरी ओर उन्हें फिल्मी दुनिया के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है जिसमें उनके साथ हिरोईन होंगी बॉलीवुड की हर दिल अजीज कलाकार रानी मुखर्जी। खबर है कि दोनों एक-दूसरे के साथ करण की शार्ट फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' में नजर आएंगे।
यह फिल्म इसी साल के मई महीने में प्रदर्शित होगी। इस बात की जानकारी खुद रणदीप ने दी। रणदीप ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वो रानी और कऱण के साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी के बारे में खुलासा नहीं किया।
सबको पता है कि बिना रानी के करण की फिल्म पूरी नहीं होती है लेकिन ऱणदीप को अपनी फिल्म में लेना वाकई में एक बड़ी बात है। देखते हैं इस बेमेल जोड़ी के साथ करण क्या कमाल करते हैं। फिलहाल तो रणदीप इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मर्डर 3 के प्रमोशन में लगे हुए हैं।जो कि 15 फरवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म अपने गर्मा-गर्म सींस के कारण अभी से ही चर्चित है। फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट के बेटे विेशेष भट्ट हैं।फिल्म मल्टी सेक्स रिलेशन पर बनी है। फिल्म अदिति राव हैदरी और मोनालिसा लीड रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
