रानी मुखर्जी ने सीखा क्रिकेट
यह तो आपको पता ही होगा कि फिल्म दिल बोले हडिप्पा में रानी मुखर्जी एक पुरूष क्रिकेटर की भूमिका निभा रहीं है। लेकिन आपको यह नहीं पता होगा कि क्रिकेटर बनने के लिए रानी ने काफी मेहनत की है।
सूत्रों के अनुसार, '' रानी ने फिल्म शुरू होने से छ महीने से पहले से ही क्रिकेट का अभ्यास करना शुरू कर दिया था। क्रिकेट की दुनियां से जुड़े हुए एक व्यक्ति ने उनके कोच की भूमिका निभाई है। हालांकि अभी उस क्रिकेटर का नाम बाहर नहीं आ पाया है जिसने रानी को क्रिकेट के गुर सिखाए है।''
यही नही उनके कोच ने फिल्म की शुटिंग के दौरान भी उनके खेल पर ध्यान दिया है। अब फिल्म देखने पर पता चलेगा कि रानी ने कैसा खेल खेला है। लेकिन फिल्म को लेकर एक और चर्चा हो रही है कि रानी ने पहली बार फिल्म में बिकनी पहनी है।
फिल्म में दूसरे सितारों की बात करें तो शाहिद कपूर, अनुपम खेर, शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत भी काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications