..................... rani mukherjee mrs charetjee vs norway beat shah rukh khan pathaan on box office - Hindi Filmibeat

ENT Live Updates: ओटीटी पर आज रिलीज हो रही है पठान, करण जौहर को पुलिस ऑफिसर ने रोका

entertainment live updates

Entertainment Live Updates: मंगलवार का दिन रानी मुखर्जी के नाम रहा। जहां एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के मौके पर कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। तो वहीं उनकी फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे ने नॉर्वे में बॉक्स ऑफस पर शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया है।

वहीं काफी समय से पठान का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज़ है कि पठान आज प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। इसके साथ बी करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उन्हें एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए पुलिस अधिकारी ने रोक लिया है। मनोरंजन की दुनिया में पल पल कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जिसकी सुर्खियां बनी रहती हैं। ऐसे में एक क्लिक में हर पल की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए फिल्मीबीट के इस लाइव ब्लॉग के साथ...

LIVE Feed
  • Mar 22, 2023 8:54 PM

    Satish Kaushik- फिल्म के सेट से आखिरी तस्वीर आई सामने, वर्धन पुरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा!

    वर्धन पुरी, जिन्होंने थ्रिलर फिल्म 'ये साली आशिकी' के साथ एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में एक प्रभावशाली शुरुआत की, वे अपने करियर में अब तक दो बार दिवंगत बहुमुखी अभिनेता सतीश कौशिक के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का अवसर पाकर धन्य महसूस करते हैं। विवेक अग्निहोत्री की 'नौटंकी' रिलीज होने वाली है। वर्धन ने बताया, "सतीश जी न केवल एक महान अभिनेता और सह-अभिनेता हैं, बल्कि एक पिता तुल्य, शुभचिंतक और एक ऐसे व्यक्ति भी हैं जिन्हें मैं परिवार का सदस्य मानता हूं।

    Satish Kaushik- फिल्म के सेट से आखिरी तस्वीर आई सामने, वर्धन पुरी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा!
  • Mar 22, 2023 3:06 PM

    Sofia Ansari- गोवा में कभी बिकिनी तो कभी ब्रालैट पहनकर दिखाया सबकुछ

    बोल्ड तस्वीरों को लेकर खबरों का हिस्सा रहने वाली सोफिया को इस वक्त गोवा की बहुत याद आ रही है। इतनी याद आ रही है कि उन्होने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरें गोवा से सामने आई हैं। अपनी बोल्ड तस्वीरें के साथ छा जाने वालीं सोफिया अंसारी इस वक्त कमाल करतीं नजर आ रहीं हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आया है जिसमें वो काफी कातिलाना अंदाज में दिख रहीं हैं। सोफिया अंसारी उन लोगों में से हैं जिनकी एक झलक मिलते ही फैंस दीवाने हो जाते हैं।

  • Mar 22, 2023 11:39 AM

    YouTuber ने बनाया दादा के Funeral का व्लॉग, वीडियो से मच गया बवाल

    इंटरनेट की दुनिया में लाइक और शेयर पाने की होड़ में सेलेब्स और यूट्यूबर कभी कभी सारी हदें ही पार कर जाते हैं। सोशल मीडिया इस दिनों मशहूर होने और फैन फॉलोइंग पाने का सबसे आसान तरीका बन चुका है। कुछ ऐसा ही इस बार यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने किया। यूट्यूबर लक्ष्य चौधरी का ये व्लॉग काफी तेजी से वायरल हो रहा है और इसके कारण उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।

  • Mar 22, 2023 10:23 AM

    अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं शिवांगी जोशी, फैंस ले ली राहत की सांस

    शिवांगी जोशी की अस्पताल से सामने आई तस्वीर के बाद उनके प्रशंसक काफी परेशान हो गए थे, अब एक्ट्रेस ने अपने डिस्चार्ज की खबर के साथ अपडेट किया है, जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, शिवांगी ने अपने फॉलोअर्स को सूचित किया कि उन्होंने छह दिन अस्पताल में बिताए थे, लेकिन अब घर लौट आई हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी बताया कि घर वापस आने के बावजूद उनका इलाज जारी है।

  • Mar 22, 2023 10:20 AM

    अमिताभ बच्चन ने दी गुड़ी पड़वा और उगादी पर्व की शुभकामनाएं, किया या ट्वीट

    मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर आज (22 मार्च) गुड़ी पड़वा और उगादी के विशेष अवसर पर प्रशंसकों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "टी 4594 - गुड़ी पड़वा.. उगादी.. चैत्र सुखलादि.. बधाई और प्रार्थना।" एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "टी 4593 - गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं और हमेशा शांति, पूर्णता और समृद्धि हो।"

  • Mar 22, 2023 10:17 AM

    विराट कोहली से लेकर शाहरुख खान तक को रणवीर सिंह ने चटा दी धूल, इस मामले में शिकस्त

    एक सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें मनोरंजन और खेल उद्योग से शीर्ष 25 हस्तियों को शामिल किया गया था, जो ब्रांड एंडोर्समेंट में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं। विशेष रूप से, रणवीर सिंह ने इस वर्ष की सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए, जो इस बार दूसरे स्थान पर हैं। अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण शीर्ष पांच हस्तियों की सूची को पूरा करते हैं। आश्चर्यजनक रूप से, शाहरुख खान सूची में दसवें स्थान पर हैं। ऋतिक रोशन, सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन और एमएस धोनी भी इस सूची के शीर्ष दस हस्तियों में शामिल हैं।

  • Mar 22, 2023 8:05 AM

    OTT पर आज रिलीज हो रही है 'पठान', प्राइम वीडियो पर देखें

    शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' का ओटीटी प्रीमियर होने वाला है और बॉलीवुड सुपरस्टार ने इसकी घोषणा करने के लिए नया तरीका अपनाया। प्राइम वीडियो द्वारा साझा की गई एक क्लिप में, शाहरुख को एक प्रोमो में अभिनेता-कॉमेडियन भुवन बाम से बात करते हुए देखा गया, जिसमें रिलीज की तारीख का खुलासा हुआ। इस क्लिप में कैमरे के सामने शाहरुख को 'पठान' के रूप में दिखाया गया है।

  • Mar 22, 2023 8:04 AM

    गुलाबी सूट में दुल्हनिया सी सजी कामाख्या मंदिर पहुंची रानी मुखर्जी, मां काली का लिया आशीर्वाद

    बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी मंगलवार को 45 साल की हो गईं। इस मौके पर देवी का शुक्रिया अदा करने और अपनी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिए उनका आशीर्वाद लेने के लिए असम के कामाख्या मंदिर गईं। एक्ट्रेस ने कहा कि यह जरूरी है कि अपने सबसे खास दिनों में किसी के सबसे करीब होना चाहिए।

  • Mar 22, 2023 7:59 AM

    करण जौहर की इस हरकत पर पुलिस ने रोका

    करण जौहर को मंगलवार को मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षाकर्मियों ने रूटीन चेकिंग के लिए रोक लिया। करण जौहर जो पैपराजी के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के लिए जाने जाते हैं, ने उनके लिए पोज दिया और बिना चेकिंग कराए एंट्री गेट से आगे बढ़ने लगे। तभी एक सुरक्षकर्मी ने उन्हें रोक दिया। जिसका वीडियो विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X