2012 तक जरूर शादी कर लेंगी रानी मुखर्जी

By Ajay Mohan

Rani Mukherjee
बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री रानी मुखर्जी 2012 के अंत तक शादी कर लेंगी। जी हां नवरात्रि के मौके पर यह वादा उन्‍होंने अपने पिता राम मुखर्जी से किया है और वो इस वादे को जरूर निभायेंगी।

रानी मुखर्जी की ओर से पहली बार उनकी शादी की खबर मिली है। हालांकि यह खबर उन्‍होंने खुद नहीं बल्कि उनके पिता ने दी। रानी मुखर्जी शादी का मन बना चुकी हैं या नहीं यह तो वही जानें, लेकिन उनके पिता ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जब भी मीडिया में उनसे शादी का सवाल किया जाता है, तो जवाब एक ही होता है- जल्‍दी क्‍या है, शादी भी कर ही लेंगे। लेकिन अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। यह काउंटडाउन शुरू हुआ नवरात्रि के दौरान जब रानी के पिता ने उनसे वादा लिया कि वो 2012 तक शादी कर लेंगी।

मीडिया से बातचीत में रानी के पिता ने कहा, "हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी दुल्‍हन बने। मेरा भी यही सपना है और मैंने मां दुर्गा से रानी की शादी के लिए प्रार्थना भी की है।"

राम मुखर्जी ने कहा, "रानी अपने काम के चलते इतनी ज्‍यादा व्‍यस्‍त है कि शादी के बारे में सोचने की उसके पास फुरसत नहीं। मैंने इस संबंध में उससे कई बार बात की लेकिन वो टाल गई। इस बार उसने मुझसे वादा किया है कि अगले साल तक वो शादी जरूर कर लेगी। उसके इस वादे से मैं बहुत खुश हूं और मैं चाहता हूं कि अगल साल तक रानी की शादी हो जाये।"

रानी शादी किससे करना चाहती हैं, इस का जवाब राम मुखर्जी के पास नहीं था। खैर यह सवाल हम आपसे पूछ सकते हैं- रानी के लिए कौन सा सेलीब्रिटी फिट रहेगा। अपने जवाब नीचे कमेंट बॉक्‍स में लिखें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X