..................... Rani Mukherjee likes Aamir Khan from starting of her career, काफी पुराना है रानी और आमिर का प्यार - Hindi Filmibeat

Pics: काफी पुराना है रानी और आमिर का प्यार

खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी और अपने बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान के बीच का याराना काफी पुराना है। रानी ने भले ही अब जाकर इस प्यार का इजहार किया हो लेकिन सच तो ये है कि रानी हमेशा से आमिर की दीवानी रही हैं। रानी मुखर्जी उन चंद हिरोइनों में से एक हैं जिन्हें बॉलीवुड के तीनों खानों यानी आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला है। लेकिन इन तीनों खानों में से रानी को सबसे अजीज हैं आमिर खान।

रानी ने अपने करियर की शुरुआत की थी फिल्म गुलाम से जिसमें रानी की आवाज की डबिंग की गयी थी। गुलाम फिल्म में आमिर मुख्य भूमिका में थे। आमिर उस वक्त बॉलीवुड के टॉप के एक्टरों में से एक थे जबकि रानी तब बॉलीवुड में चलना सीख रही थीं। आमिर को देख रानी के दिल की धड़कनें बढ़ जाया करती थीं। यहां तक की जब आमिर और रानी के बीच कोई रोमांटिक सीन फिल्माया जाता था तो रानी आमिर के जूतों की तरफ देखती थीं कि कहीं उन्हें आमिर से प्यार ना हो जाए।

गुलाम फिल्म सुपरहिट रही साथ ही रानी मुखर्जी और आमिर के बीच फिल्माया गया गाना आती क्या खंडाला भी सुपहिट रहा। उसके बाद रानी ने बॉलीवुड के बाकी दो हिट खानों के साथ भी कई फिल्में कीं लेकिन उनके दिल में आमिर के लिए जो जगह थी वो किसी और खान के लिए नहीं हुई। फिल्म मन में भी रानी ने आमिर के साथ एक आइटम सांग काली नागिन के जैसी जुल्फें तेरी काली काली किया था। अब एक बार फिर से रानी अपने फेवरेट हीरो के साथ नज़र आने वाली हैं 'तलाश' फिल्म में। तो आइये दिखाते हैं आपको तलाश फिल्म की एक झलक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X