रानी नहीं बेबो बनेंगी बेगम समरू
आजकल बॉलीवुड में करीना कपूर के सितारे बुलंदियों पर हैं। ऐसे में, अगर वह किसी की फिल्म को छिन कर अपने नाम कर लें तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी। खबर है उन्होंने रानी मुखर्जी की फिल्म हथिया ली है। पिछले दिनों कुछ ऐसी खबर आई थी कि तिग्मांशु धूलिया बेगम समरू पर फिल्म बनाने का फैसला किया है और उसमें लीड रोल रानी करेंगी।
लेकिन अब मामला पूरा उलट गया है अब तिग्मांशु ने रानी की बजाय करीना को लेने का मन बना लिया है। आपको बता दें कि बेगम समरू मेरठ के पास स्थित सरधना की मल्लिका थीं।
लेकिन अचानक ही धूलिया ने रानी की जगह बेबो को लेने का फैसला क्यों किया तो आपको बता दें कि दरअसल रानी धूलिया के ऑफर को एक्सेप्ट करने में कुछ ज्यादा ही समय लगा रही थीं। अब रानी के इस रवैये को देख तिग्मांशु ने करीना को अपनी फिल्म के लिए साइन कर लिया।
इस सिलसिले में वह करीना से मिल भी चुके हैं और बेबो खुद भी इसे लेकर काफी खुश हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग सितंबर या अक्टूबर में शुरू की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications