अइय्या में दिखेगी डर्टी रानी मुखर्जी
लगता है रानी मुखर्जी को विद्या बालन की फिल्म द डर्टी पिक्चर का वो डायलाग काफी भा गया है कि फिल्में सिर्फ तीन चीजों के कारण चलती हैं इंटरटेनमेंट, इंटरटेनमेंट और इंटरटेनमेंट...और इसलिए रानी मुखर्जी भी अब लोगों को इंटरटेन करने का फैसला कर लिया है इसलिए उन्होंने सेक्सी अवतार धर लिया है।
फिल्म अइय्या के गानों में उनके दिख रहे लटके-झटके इस बात को पूरी तरह साबित करते हैं उन्होंने विद्या बालन की तरह अपने आप को सेक्सी औऱ हॉट दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।फिल्म अइय्या की शूटिंग रामोजी फिल्मसिटी में हुई है, फिल्म सिटी के मोहक नजारे ने रानी के रूप को और भी निखार दिया है। फिल्म में रानी मुखर्जी के हीरो दक्षिण भारतीय अभिेनेता पृथ्वीराज हैं। फिल्म 12 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है।
फिल्म के प्रमोशन के लिए अकेले रानी ही टीवी के रियलिटी शो में दिखायी दे रही हैं। रानी को पूरा भरोसा है कि इस फिल्म को भी लोग वैसे ही प्यार देंगे जैसा कि उनकी पिछली फिल्मों को मिला था।


Click it and Unblock the Notifications












