शादी के बाद रानी के फर्स्ट लुक के साथ मां बनने की अफवाह भी जोरों पर

Rani Mukherjee in typical punjabi married look at Diwani launch
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रानी मुखर्जी हाल ही में यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपडा़ के साथ सात फेरों में बंध गयीं और उसके बाद पहली बार वो दीवानी ब्रांड के लॉंच पर यशराज स्टूडियो में अपनी सासूमां पामेला चोपडा़ के साथ नज़र आईं। रानी मुखर्जी ने सुर्ख लाल रंग का अनारकली सूट, मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा पहनकर मीडिया के सामने आईं। इतने दिनों बाद जब रानी मुखर्जी मीडिया के सामने आईं तो लोग उन्हें देखते ही रह गये। इतनी खूबसूरत कि कैमरे बार बार घूम फिरकर रानी मुखर्जी पर ही टिक जाते थे। रानी भी खुशी और काफी मुस्कुराते हुए सभी से अच्छे से बात कर रही थीं।

इस ईवेंट के दौरान हालांकि मीडिया को कुछ भी प्रश्न पूछने का मौका नहीं दिया गया लेकिन मीडिया ने रानी के चहरे को ही देखकर काफी सारी बातों का अंदाजा लगा लिया और उनसे कुछ पूछने की जरुरत ही नहीं पड़ी। पामेला चोपडा़ के साथ रानी मुखर्जी काफी खुश नज़र आ रही थीं साथ ही अपनी बहू रानी के हाथों में अपना हाथ दिये पामेला भी खुद को काफी खुशनसीब महसूस कर रही थीं। यश चोपडा़ जी के जाने के बाद से पामेला चोपडा़ ने खुद को काफी रिजर्व कर लिया था और वो बहुत ही कम मीडिया के सामने आती थीं। लेकिन अपने दीवानी ब्रांड लॉंच के दौरान पामेला ने मीडिया के सामने खुद को बहुत ही खूबसूरती के साथ प्रसेंट किया।

दूसरी तरफ रानी मुखर्जी के चेहरे पर एक अलग ही खुशी व चमक नज़र आ रही थी। रानी मुखर्जी अपने सलवाल सूट से अपने बढ़े हुए पेट को भी छुपाने की कोशिश कर रही थीं। कुछ मीडिया कर्मियो ने ये कहा कि रानी मुखर्जी शायद मां बनने वाली हैं इसीलिये वो इतनी मोटी दिख रही थीं। जब रानी मुखर्जी और आदित्य चोपडा़ की शादी हुई तब भी इसी तरह की खबरें आ रही थीं कि रानी मां बनने वाली थीं इसलिए उन्होंने इस तरह से गुपचुप तरीके से शादी कर ली।

अब सच क्या है क्या नहीं ये तो रानी जानें या फिर उनके परिवारजन। लेकिन ये तो सच है कि शादी के बाद रानी में एक अलग सा ही आत्मविश्वास झलकता नज़र आ रहा था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X