..................... Rani Mukherjee in golden saree and beautiful choker at durga pandaal Rani Mukherjee durga pooja best look - Hindi Filmibeat

सुनहरी साड़ी में दुर्गा पांडाल पहुंची रानी मुखर्जी, लोग बोले- बस इन्ही तस्वीरों का ही तो था इंतजार

Rani Mukherjee, Kajol

Rani Mukherjee Durja Pooja: बॉलीवुड की बंगाली ब्यूटीज इन दिनों दुर्गा पंडाल में दुर्गा पूजा करती और अपनी खूबसूरती के जलवे बिखेरती दिखाई दे रही है। अभिनेत्री काजोल के बाद अब एक्ट्रेस रानी मुखर्जी भी दुर्गा पंडाल में बेहद खूबसूरत अंदाज में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं। रानी मुखर्जी के पहुंचते ही हर किसी की नजरें उन्ही पर थम गईं।

रानी मुखर्जी हर साल ही दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचती हैं और हर किसी को उनके दुर्गा पूजा लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी रानी मुखर्जी दुर्गा पांडाल में पहुंची तो उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।

रानी मुखर्जी इस बार गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को हैवी चोकर के साथ टी अप किया था। लाउड मेकअप में रानी मुखर्जी से इस दौरान किसी की भी नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। इसके साथ ही हसीना पंडाल में अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों से खूब बातें करती भी दिखाई दीं।

दुर्गा पूजा का उत्साह बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के बीच भी देखा जा सकता है। वे उत्सव में भाग लेने के लिए पूजा पंडालों में उमड़ रहे हैं। इसका हालिया उदाहरण काजोल बनीं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

कुछ स्टार्स दुर्गा पूजा को हर साल बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। फिर चाहे काजोल हो या रानी मुखर्जी। इन सभी सितारों की लेटेस्ट फोटोज सामने आ रही हैं। इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।

Read more about: rani mukherjee kajol bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X