रानी मुखर्जी ने पसीना बहाया
बालीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आजकल अपने शरीर पर काफी मेहनत कर रही है। फिल्म क्रिकेट में एक क्रिकेटर की भूमिका को अंजाम देने के लिए रानी ने एक ट्रेनर को नियुक्त किया है जो उनके फिटनस पर काम कर रहा है। यह ट्रेनर कोई और नही बल्कि आमिर के ट्रेनर सत्यजीत चौरसिया है जिन्होंने गजिनी में आठ पैक्स एब्स बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इस फिल्म में रानी एक खिलाड़ी की भूमिका में है। इस भूमिका के लिए परफेक्ट दिखने उनके ट्रेनर ने दो तरह के व्यायाम का चार्ट बनाया है जिसमें योगा और जिम दोनो का सम्मिश्रण किया गया है।
फिलहाल रानी को इसका फायदा मिलना शुरू हो चुका है। आजकल रानी काफी छरहरी दिखने लगी है। यशराज बैनर के तले बनने वाली फिल्म क्रिकेट में रानी को लोग देखते ही रह जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications