..................... Rani Mukherjee and Govinda team up together for Yash Raj Film, किल दिल में रानी के एक्स ब्वॉयफ्रैंड और करंट पति - Hindi Filmibeat

किल दिल में रानी के एक्स ब्वॉयफ्रैंड और करंट पति

Rani Mukherjee and Govinda
रानी मुखर्जी और गोविंदा की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सालों तक राज किया है लेकिन अब रानी मुखर्जी की जिंदगी में और उनके दिल में आदित्य चोपड़ा का बसेरा है। अब खबर है कि रानी मुखर्जी के पुराने ब्वॉय फ्रैंड और नये पति एक साथ काम करने जा रहे हैं फिल्म किल दिल में। किल दिल फिल्म के यश राज बैनर्स के अंडर बन रही है और ये तो सबको पता ही है कि आदित्य चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में आने के बाद से ही रानी चोपड़ा यश राज बैनर की रानी बन गयी हैं। उनकी यश राज बैनर में काफी चलती है। ऐसे में सब सोच रहे हैं कि गोविंदा को रानी की वजह से क्या यश राज बैनर की फिल्म में काम मिला है या फिर रानी मुखर्जी के होते हुए यश राज बैनर में गोविंदा को किस तरह का ट्रीटमेंट मिलेगा।

रानी मुखर्जी और गोविंदा की जोड़ी को एक बार फिर से परदे पर देखने को बेकरार लोगों को इस फिल्म से काफी उम्मीदे हैं। रानी और गोविंदा को एक बार फिर से बड़े परदे पर देखना वाकई काफी मजेदार होगा। रानी मुखर्जी के साथ फिल्म करने के बारे में पूछने पर गोविंदा ने कहा "आखिर में रानी और मैं प्रोफेशनल हैं। मेरी फिल्म काफी वक्त से रिलीज नहीं हुई हैं। मेरे बुरे दिन काफी समय से चल रहे हैं। और यकीन करिये ये इतना आसान नहीं था। आदित्य को लगा कि मैं किल दिल फिल्म कर सकता हूं।"

वैसे आदित्य चोपड़ा के साथ रिलेशऩशिप में आने से पहले रानी मुखर्जी और गोविंदा के बीच काफी लंबे समय तक अफेयर चला था। दोनों को कई बार डेट करते भी देखा गया था। रानी मुखर्जी और गोविंदा ने एक साथ कई कॉमेडी फिल्में की थीं और इनकी जोड़ी को लोगों ने काफी सराहा था। अब एक बार फिर से दोनों को एक साथ किसी फिल्म में देखना इतिहास दोहराने जैसा होगा। देखना है कि इस जोड़ी को इस बार दर्शकों का कितना प्यार मिलता है। रानी और गोविंदा ने अगर ठान ली तो वो एक बार फिर से वही पुराना जादू बॉक्स ऑफिस पर चला ही देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X