फिल्म की सफलता-असफलता को लेकर रानी मुखर्जी ने दिया बड़ा बयान, इतने सालों बाद पहली बार अभिनेत्री ने जो कहा...

Rani Mukerji

Rani Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा जगत की जानी मानी अभिनेत्री हैं, उन्होंने मनोरंजन जगत को कई सारी हिट और बेहतरीन फिल्में देकर हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन किया है। लेकिन कई सालों बाद रानी मुखर्जी ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की असफलता और सफलता को लेकर पहली बार बात की है।

रानी मुखर्जी का जोरदार बयान-

कुछ दिनों पहले रिलीज हुई फिल्म'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंटे की जमकर तारीफ हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स से खूब सराहना भी मिली थी। अब मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे को ओटीटी पर स्ट्रीम कर दिया गया है। रानी मुखर्जी ने मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के साथ लंबे वक्त बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की।

अब रानी ने खुलासा किया है कि किसी भी फिल्म की सफलता किसी जेंडर पर आधारित नहीं होती है, बल्कि कलाकार के अभिनय पर आधारित होती है। फिल्म में उन्होंने एक मां का दमदार किरदार निभाया, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार है।

फिल्म में रानी की परफॉर्मेंस की हर तरह तारीफ हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब इस पर चुप्पी तोड़ते हुए रानी ने बताया कि आज भी लोगों के मन में यह धारणा है कि पुरुष प्रधान फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर चलती है, जबकि ऐसा नहीं है।

हाल ही में, एक इंटरव्यू में रानी ने कहा, लगातार चर्चा होती है कि क्या महिला केंद्रित फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर ड्रॉ होती हैं। बेशक ऐसा है। एक अच्छी फिल्म हमेशा लोगों को थिएटर तक लाएगी और एक स्टार के लिए किसी भी जेंडर की फिल्म की सफलता में कोई भूमिका नहीं होती है।

रानी ने आगे कहा, 100 रुपये कमाना हिट नहीं होता है। हिट का क्या मतलब है। इस बारे में गलत धारणाएं हैं। एक फिल्म तब हिट होती है जब निर्माता उससे पैसा कमाते हैं। यह केवल बॉक्स ऑफिस पर कितना इकट्ठा होता है, इसके बारे में नहीं है, बल्कि फिल्म की लागत को भी ध्यान में रखना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X