शादी के बाद रानी मुखर्जी हो गयीं हैं लाल- फैंस की राय

Rani Mukherjee first public apeareance with Pamela Chopra
जी हां कुछ यही कहना है रानी मखर्जी के फैंस का जब उन्होंने हाल ही में रानी मुखर्जी को दीवानी ब्रांड लॉंच के दौरान देखा। रानी मुखर्जी सुर्ख लाल रंग के सूट में मांग में सिंदूर भरे, हाथों में चूडा़ डाले अपनी सास पामेला चोपड़ा के साथ यशराज स्टूडियोज में नज़र आईं। रानी मुखर्जी के चेहरे पर एक लालिमा सी दिख रही थीं और साथ ही उनका चेहरा इतना ग्लो कर रहा था कि लोगों की नज़रें रानी पर से हट ही नहीं रही थीं। रानी भी काफी मीडिया के सामने इस रुप में इतने अच्छे मूड में आईं। हालांकि उन्होंने मीडिया को सवाल जवाब का मौका नहीं दिया क्योंकि उन्हें पता था कि मीडिया उनसे उनकी और आदित्य की शादी को लेकर ही सवाल करेगी।

रानी ने ब्रांड लॉंच पर मौजूद सभी मीडिया वालों का मुस्कुराकर स्वागत किया। उनका साथ दिया उनकी सासूमां पामेला चोपडा़ ने। दोनों ने मिलकर दीवानी ब्रांड लॉंच किया और मीडिया को भी इसके बारे में पूरा विवरण देकर दोनों वहां से निकल गयीं। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने हाल ही में देश से बाहर जाकर चुपचाप शादी कर ली और किसी को कांनो कान खबर तक नहीं होने दी। शादी के बाद मीडिया वालों को अपना एक स्टेटेमेंट भेजकर रानी मुखर्जी ने भी अपनी शादी की बात को पब्लिकली अनाउंस कर दिया लेकिन अपनी शादी से जुड़ी कोई बात करने के लिए वो या आदित्य चोपड़ा मीडिया के सामने नहीं आए।

हाल ही में रानी को देख उनके फैंस काफी खुश थे। लोगो ने उनकी तस्वीर देखी तो सबने सबसे पहली चीज यही नोटिस की कि रानी मुखर्जी पहले से भी बेहद खूबसूरत और प्यारी नज़र आ रही थीं। रानी मुखर्जी के फैन सोनू ने ट्वीट किया और लिखा- "रानी मुखर्जी लाल जोड़े में वाकई बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इससे पहले तो फिल्मों में ही वो लाल जोड़े में नज़र आई थीं। लेकिन रियल में मांग में सिंदूर भरे, हाथों में चूडा़ पहने वो वाकई ऊपर से नीचे तक लाल ही हो गयी।"

अपर्णा जो कि शुरुआत से ही रानी मुखर्जी को हो फॉलो करती आईं हैं का कहना है- "लाल रंग ने रानी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिये हैं। रानी तो पहले से ही बेहद खूबसूरत थीं। अब तो शादी के बाद उनके चेहरे पर जो लालिमा आई हो उसकी तारीफ करना तो मुमकिन ही नहीं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X