शादी के बाद रानी के बढ़े भाव, अब दुगना पैसा लेंगी
खैर रानी मुखर्जी को अब अपनी फिल्मों के लिए कास्ट करना भी इतना आसान नहीं रह गया क्योंकि अब फिल्मों के लिए भी रानी मुखर्जी अच्छी खासी रकम की मांग करेंगी वैसे एक और बात है कि भला रानी को अब दूसरे बैनर की फिल्में करने की जरुरत ही क्या है। इस वक्त यशराज बैनर ही टॉप बैनर में से एक है और जब अपने ही घर का बैनर इतना अच्छा बिजनेस कर रहा हो तो भला दूसरे बैनर की तरफ देखना ही क्यों। लोगों को इस बात की हैरानी है कि हिट फिल्में देने के बाद एक्ट्रेसेस अपने भाव बढ़ाएं तो समझ भी आता है लेकिन टॉप बैनर के मालिक से शादी करने के बाद अपनी फीस दुगनी कर देना ये कैसी बात है।
रानी मुखर्जी के फैंस भी इस बात से काफी हैरान हैं। रानी मुखर्जी बॉलीवुड की अच्छी एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर तीनों सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी रानी मुखर्जी हमेशा से ही काफी प्रोफैशनल रही हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक पहचान बनाई है लेकिन अब एकाएक शादी के बाद रानी के तेवर ही बदले बदले से नजर आ रहे हैं।
फिल्हाल रानी मुखर्जी की काफी समय बाद एक फिल्म मर्दानी बन रही है और वो भी यश राज बैनर के तले। देखना है कि शादी के बाद रानी मुखर्जी ने अपने जो भाव बढ़ाए हैं उसके साथ ही अपनी एक्टिंग प्रतिभा में भी कुछ नया, ताजा और बेहतर किया है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
