गांव की छोरी बन नाचेंगी रानी मुखर्जी

By Priya Srivastava

Rani Mukherjee
हाल ही में खबर आई है कि रानी मुख़र्जी के दिमाग में इन दिनों निर्देशिका बनने का भूत सवार है, उनकी दिली ख्‍वाइश है कि वे अलग तरह की फिल्में बनाये। अब खबर है कि उनके दिमाग में आयटम सॉंग पर डांस करने का मन है। यही वजह है कि उन्होंने साजीद खान की आने वाली फिल्म हाउसफूल के सीक्वेल में एक गाने पर डांस करने के लिए सहमति भर दी है।

रानी ने ने इस बारे में कहा है कि उन्होंने अब तक किसी फिल्म में आयटम सॉंग नहीं किया है। ऐसे में ये पहली बार होगा कि वो किसी गाने में आयटम नंबर करेंगी। हालाँकि वो इस बात को भी मानती हैं कि करन जौहर की कई फिल्मों में वे अतिथि के रूप में नजर तो आई है। लेकिन उसे आयटम नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा है कि ये पहली बार होगा जब उन्हें दर्शक इस अंदाज़ में अलग तरीके से देखेंगे। साथ ही इस गाने में वे बिलकुल अलग हटकर नजर आने वाली हैं।

इस गाने में उन्होंने एक छोरी का रूप धरा है और ऐसा अवतार लिया है कि लोग उन्हें पहचान भी नहीं पाएंगे। रानी ने कहा है कि ये सच है कि दरअसल साजिद की फिल्में उन्हें हमेशा अच्छी लगती हैं। चूँकि वे बहुत दिमाग लगाने वाली फिल्में नहीं बनाते इसलिए। वैसे मानना होगा कि रानी की किस्मत इनदिनों फिर से चमक सी गयी है। तभी तो उन्हें किसी ज्वेलरी के लिए ब्रांड अम्बेस्‍डर भी बनाया जा रहा है। साथ ही उन्हें कई फिल्मों के भी अच्छे ऑफ़र मिले हैं।

यही नहीं ऐसा पहली बार हो रहा है कि दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए किसी नायिका का नाम भेजने पर विचार किया जा रहा है। रानी के नो वन किल्‍ड जेसिका के किरदार के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए मनोनीत करने के बारे में विचार किया जा रहा है। इस बात से रानी बेहद खुश हैं और वे बस यही कहती हैं कि मेरे हूनर को लोगों ने पहचाना इससे बड़ी खुशी की बात मेरे लिए और कुछ नहीं। आने वाले साल में मैं और भी अच्छी भूमिकाओं में नजर आऊं, यही कोशिश रहेगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X