रानी को दुख है कि लोग अइय्या देखने नहीं आए

Rani Mukherjee
रानी मुखर्जी की हाल ही में 'अइय्या' फिल्म रिलीज हुई थी लेकिन काफी लोग इस फिल्म को देखने नहीं पुहंचे। रानी का कहना है कि एक्टर प्रशंसा के भूखे होते हैं। 'अइय्या' फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप और निर्देशक सचिन कुंडलकर थे साथ ही रानी के अपोसिट साउथ एक्टर पृथ्वीराज को कास्ट किया गया था। रानी ने एक मराठी लड़की की भूमिका निभाई थी जो कि एक मलयाली लड़के से प्यार करती है। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब जल्द ही रानी की फिल्म 'तलाश' रिलीज होने वाली है और रानी चाहती हैं कि तलाश फिल्म इस साल की हिट फिल्मो में शामिल हो।

रानी ने अइय्या को लेकर अपनी निराशा जताते हुए कहा "प्रशंसा तभी मिलती है जब लोग फिल्म देखें। अइय्या को देखने लोग नहीं आए थे। ये मेरे लिये बहुत ही दुख की बात है। एक्टर हमेशा तारीफ के भूखे होते हैं। अगर हमारी फिल्म सफल कहलाती है तो इसका मतलब होता है कि बहुत से लोग फिल्म देखने गये। इस बात से हमें बहुत खुशी मिलती है। जिस पल हमें ये पता चलता है कि फिल्म फ्लॉप हो गयी है हमें यही लगता है कि लोग फिल्म देखने नहीं गये।"

34 साल की एक्ट्रेस ने कहा कि हो सकता है की फिल्म की कहानी अलग लोगों को अलग अलग तरह से प्रभावित करती हो। जो कि फिल्म की सफलता का सूचक है। "अइय्या के बारे में कहूं तो मुझे फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी भले ही ये फिल्म बड़ी संख्या में लोगों को पसंद ना आई हो। और शायद इसीलिये फिल्म सफल नहीं हुई। लेकिन लोगों ने मेरे काम को काफी सराहा मेरा डांस हमेशा लोगों को याद रहेगा। अभी तक किसी ने भी मेरी एक्टिंग के बरें में कोई बुराई नहीं की है। कम से कम लोग ये तो कहते हैं कि रानी की फिल्म भले ही अच्छी ना चली हो लेकिन रानी बेहतरीन थीं। मैं इसी को मेंटेन रखना चाहती हूं।"

रानी ने कहा "एक्टर अपनी फिल्म की सफलता को कभी भी माप नहीं सकते। हम संत, भगवान नहीं हैं। हम बैठकर ये डिसाइड नहीं कर सकते कि फिल्म सफल होगी या नहीं। ये हमारे हाथ में नहीं है। दर्शक ही राजा हैं और वहीं हर शुक्रवार ये डिसाइड करते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X