रानी भी धूम 3 में कैटरीना के साथ आएंगी नजर
आज कल यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा बहुत ही जरूरी काम में लगे हुए हैं अब आप सोच रहे होंगे कि क्या तो हम बता दें कि आजकल वो फिल्म धूम 3 में रानी मुखर्जी को कहीं फिट करने की सोच रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि रानी धूम 3 में कैटरीना कैफ के साथ दिखाई देंगी।
रानी को धूम की सीरीज धूम 3 में आमिर खान के साथ काम करने का प्रस्ताव मिला है। इस फिल्म में आमिर खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।
यानि अब कैट के साथ साथ रानी भी इस फिल्म में दिखाई दे सकती हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि रानी को आमिर के साथ वो रोल दिया जा सकता है जो ऐश्वर्या राय को धूम 2 में रितिक रोशन के साथ दीया गया था।
अब जब आदित्य इस फिल्म का निर्माण कर रहें हैं तो ऐसे में रानी इस फिल्म में काम ना करें ऐसा नहीं हो सकता। यानि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, आमिर खान, कैटरीना कैफ के साथ रानी मुखर्जी का भी नाम जुड़ गया है।


Click it and Unblock the Notifications