..................... Rani Mukherjee Confessions | रानी ने कही दिल की बात - Hindi Filmibeat

रानी ने कही दिल की बात

लोग रानी मुखर्जी और आदित्‍य चोपड़ा के बीच के रिश्‍ते को जानने को लेकर काफी उत्‍सुक रहें है। यशराज बैनर की 12 फिल्‍मों में रानी ने काम किया है। इससे लोगों का विश्‍वास और भी पुख्‍ता हो गया कि दोनों के बीच में कुछ न कुछ जरूर चल रहा है।

यही नहीं लोगों ने उन दोनों की शादी की खबरें भी उड़ाई। इन सब बातों में कितनी सच्‍चाई थी यह तो नहीं जानते है लेकिन रानी के एक बयान पर जरूर गौर कर सकते है। आदित्‍य के बारे में उनका कहना था कि उनके साथ रानी का एक विशेष प्रकार का रिश्‍ता है जिसे कोई नाम नहीं दिया जा सकता है।

यानि की रानी और आदित्‍य में आत्मिक रिश्‍ता है। इससे ज्‍यादा किसी और बात से रानी इंकार करती है। वे कहतीं है कि जब भी उनकी शादी होगी तो लोगो को पता चल जाएगा। इसका मतलब यह है कि वे आदित्‍य से शादी नहीं करने जा रहीं है।

आदित्‍य से पहले उनका नाम अभिषेक बच्‍चन के साथ जुड़ा था। फिल्‍म युवा में उन दोनो की जोड़ी बहुत जमी थी लेकिन बीच में आ गईं ऐश्‍वर्या राय और मामला खत्‍म हो गया।

अब देखना है कि रानी किसके गले में वरमाला डालतीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X