आज रानी का 33वां जन्मदिन
बॉलीवुड की रानी आज 33 साल की पूरी हो गई हैं। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली रानी ने 2007 में 'राजा की आएगी बारात' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। रानी को सफलता मिली 1998 में आई करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' और उसी साल आई से 'गुलाम' फिल्म से।
इन फिल्मों ने ना सिर्फ रानी को पहचान दिलाई बल्की बॉलीवुड में टिकने में भी मदद की। इसके बाद रानी ने साथिया, युवा, हम तुम, ब्लैक, कभी अलविदा ना कहना, वीर जारा, बाबुल, पहेली, बंटी और बबली जैसी हिट फिल्में दी। इसी साल के शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में रानी के काम को काफी सराहा गया। पिछले काफी वक्त से सिल्वर स्क्रीन से गायब रही रानी ने नो वन किल्ड जेसिका के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है।
हम उम्मीद करते हैं आने वाले कई सालों तक रानी अपने चाहने वालों के दिलों पर यूं ही राज करती रहें। आज के वक्त की इस बेहतरीन अभिनेत्री को हमारी तरफ से जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। अगर आप भी रानी मुखर्जी को जन्मदिन पर कोई संदेश या बधाई देना चाहते हैं तो नीचे बने कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें। रानी के बारे में ज्यादा जानकारी से लिए यहां क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications











