शादी ने बिगाड़ा रानी का करियर
रानी मुखर्जी के करियर में शादी की अफवाहों ने काफी नुकसान पहुंचाया है। जो भी निर्माता निर्देशक उनके पास फिल्म का प्रस्ताव लाता है सबसे पहले यही पूछता है कि कहीं वे शादी तो नहीं करने जा रही है।
रानी का नाम कई सालों से आदित्य चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। कई बार तो ऐसी खबरें भी आई है कि रानी ने आदित्य से शादी कर ली है लेकिन बाद में उन खबरों में कोई सच्चाई नजर नहीं आई।
रानी ने इन अफवाहों पर हमेशा चुप्पी बरती है। लेकिन अब रानी को लगने लगा है कि इन अफवाहों से उनका करियर दाव पर लग गया है। इसलिए अब रानी खुलेआम बोल रही है कि वे अपनी शादी धूमधाम से करेंगी। इसलिए लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
फिलहाल रानी फिल्म दिल बोले हडिप्पा के प्रमोशन में लगी हुईं है। यह फिल्म आगामी 18 सितम्बर को रिलीज होने वाली है।
aditya chopra आदित्य चोपड़ा दिल बोले हडिप्पा रानी मुखर्जी शादी dil bole hadippa marriage rani mukherjee


Click it and Unblock the Notifications