VIDEO: चप्पल पहने दुर्गा पंडाल में चढ़ीं रानी मुखर्जी की आई आफत, लोग बोले- भक्ति नहीं फैशन शो है इसके लिए

Rani Mukherjee

Rani Mukherjee Video: देश भर में इन दिनों नवरात्रि की धूम है और इसका जश्न मनाने में बॉलीवुड सितारे भी किसी से पीछे नहीं हैं। दुर्गा सप्तमी के मौके पर तमाम बॉलीवुड हस्तियां मां दुर्गा के दर्शन करने के लिए दुर्गा पंडाल में पहुंची। इस लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी का नाम सबसे ऊपर रहता है। लेकिन इस बार रानी मुखर्जी को उनकी एक हरकत के कारण ट्रोल किया जा रहा है।

बंगाली ब्यूटी रानी मुखर्जी के दुर्जा पूजा लुक्स का फैंस को हर साल ही काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में इस एक्साइटमेंट के बीच रानी मुखर्जी पर एक गलती काफी भारी पड़ गई। दरअसल, इस दौरान रानी मुखर्जी पंडाल में दुर्गा मां के स्टेज पर सैंडल पहने घूमती दिखाई दीं। फैंस को रानी का ये लापरवाह अंदाज जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।

रानी मुखर्जी इस कारण से सोशल मीडिया काफी बुरी तरह से ट्रोल हो रही है और नेटिजंस उन्हे काफी भला बुरा सुना रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा, "भक्ति नहीं फैशन शो है इसके लिए।" तो वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, "दुर्गा मां की स्टेज पर चप्पल????"

रानी मुखर्जी हर साल ही दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए पहुंचती हैं और हर किसी को उनके दुर्गा पूजा लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। हर बार की तरह इस बार भी रानी मुखर्जी दुर्गा पांडाल में पहुंची तो उनकी खूबसूरती पर हर कोई फिदा हो गया।

रानी मुखर्जी इस बार गोल्डन कलर की बेहद खूबसूरत साड़ी में दिखाई दीं। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस लुक को हैवी चोकर के साथ टी अप किया था। लाउड मेकअप में रानी मुखर्जी से इस दौरान किसी की भी नजरें हटने का नाम ही नहीं ले रही थीं। इसके साथ ही हसीना पंडाल में अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों से खूब बातें करती भी दिखाई दीं।

More from Filmibeat

Read more about: rani mukherjee bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X