'खंडाला गर्ल' रानी मुखर्जी हुईं 34 साल की
बॉलीवुड की खंडाला गर्ल रानी मुखर्जी आज 34 साल की हो गई हैं। आज भी उनकी एक मुस्कान पर लाखों लोग फिदा हो जाते हैं। मोहक मुस्कान से लाखों का दिल जीत लेने वाली रानी ने 1997 में आई फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया जो आज तक जारी है।
इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्में की जिनमें 'गुलाम' ने रानी को बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया। इसी फिल्म से उनको फिल्म इंडस्ट्री में खंडाला गर्ल के नाम से भी पुकारा जाने लगा। रानी ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में सहायक भूमिका भी निभाई थी, जिसके लिए उन्होंने कई पुरस्कार जीते।
पर्दे पर हर रंग में रंगी रानी मुखर्जी
कमल हासन के साथ फिल्म 'हे राम' में रानी ने एक बोल्ड चरित्र निभाया था। सलमान खान के साथ वे 'हैलो ब्रदर', 'चोरी चोरी चुपके चुपके' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' में नजर आईं। इसके अलावा रानी ने विवेक के साथ फिल्म साथिया में भी काम किया इस फिल्म के लिए रानी को फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।
इसके बाद रानी अभिषेक बच्चन के साथ युवा में नजर आईं। अनकी अगली फिल्में हम तुम, वीर जारा, बंटी और बबली फिर ब्लैक रहीं। इन फिल्मों ने रानी को बॉलीवुड की बेस्ट एक्ट्रेस बना दिया।
वैसे रानी ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें कई फिल्मों में हार का मुंह ताकना पड़ा। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका में उन्होंने दमदार अभिनय किया था। साल 2012 रानी के लिए काफी निर्णायक साबित हो सकता है क्योंकि इस साल उनकी आमिर खान के साथ तलाश और अइया रिलीज हो रही है। अब तक के सफर में रानी ने फिल्मी पर्दे पर अपने अनेको रंग दिखाए हैं। वन इंडिया परिवार की ओर से रानी को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां।


Click it and Unblock the Notifications