आमिर के लिए रानी ने कहा...कहीं प्यार ना हो जाये....

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक लेकिन एक हिट फिल्म के लिए तरस रही रानी मुखर्जी ने अपने से जुड़े कुछ अहम राज से पर्दा उठाया। हाल ही में अपनी फिल्म तलाश के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में नजर आयीं रानी ने कहा कि उन्हें हमेशा से आमिर खान के साथ काम करने में डर लगता है क्योंकि उन्हें लगता है कि आमिर खान के साथ काम करते करते कहीं उन्हें उनसे इश्क ना हो जाये।

रानी ने कहा कि वो बचपन से ही आमिर खान की दिवानी रही हैं। वो आमिर की पहली ही फिल्म कयामत से कयामत को ही देखकर उनके इश्क में गिरफ्तार हो गयी थीं। आमिर की आंखों में वो कशिश है जिसे कोई एक बार देखे तो बस पागल ही हो जाये।

रानी ने कहा कि वो जब आमिर के साथ गुलाम कर रही थीं तब यह सब महसूस किया था जिसे वो कभी किसी के सामने शेयर नहीं करती हैं। मैं और आमिर आज एक अच्छे दोस्त हैं और उम्मीद करते हैं कि जब हम अस्सी बरस के बूढ़े हो जायेंगे तब भी हम साथ रहेंगे।

आमिर और रानी अभिनीत फिल्म तलाश 30 नंवबर को प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की निर्देशिका रीमा कागती हैं। फिल्म के निर्माता आमिर खान है। फिल्म में करीना कपूर भी है। खबर है कि फिल्म में रानी,आमिर की बीवी का किरदार कर रही हैं। फिल्म में रानी और आमिर खान के काफी हॉट और बोल्ड सींस भी है। फिल्मी पंडितों के मुताबिक फिल्म एक बड़ी हिट होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X