..................... Rani Mukherjee and Aditya Chopra marriage in in news fans excited - Hindi Filmibeat

रानी-आदित्य की शादी को लेकर उत्साहित फैंस!

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी की खबरें काफी जोर पकड़ रही हैं। खबरों के अनुसार रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी फरवरी माह की 10 तारीख को होनी तय हुई है। रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा दोनों की शादी की खबरें साल 2013 में भी काफी आईं। कहा गया कि रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी हो चुकी है। हालांकि इस खबर आदित्य या रानी में से किसी ने भी कोई टिप्पणी नहीं की और उदय चोपड़ा ने भी इस खबर पर चुप्पी साधते हुए किसी भी तरह का कमेंट करने से मना कर दिया। रानी मुखर्जी और आदित्य की शादी की खबरें जबसे सामने आईं हैं तबसे रानी के फैंस ने रानी को और आदित्य को नये साल की शुभकामनाओं के साथ ही शादी के लिए भी ढ़ेर सारी बधाइयां देनी शुरु कर दी हैं।

रानी मुखर्जी के फैंस ने कमेंट करते हुए एबीसीडी ने लिखा है "मुबारक हो रानी जी।" पंकज गुप्ता ने लिखा है "मुबारक हो रानी जी, आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशियां लाए। भगवान के कि आपकी शादी आपकी जिदगी के साथ साथ आपके करियर को भी एक नयी राह और नया मोड़ दे।" मंजू गुप्ता जो कि रानी मुखर्जी की बहुत बड़ी फैन हैं उनका कहना है "रानी मुखर्जी और आदित्य की शादी की खबर का हमें कबसे इंतजार था। आखिरकार वो पल आ ही गया। रानी और आदित्य की शादी इस साल की शुरआत में ही होगी तो इस साल का सबसे बड़ा इवेंट यही होगा।"

हालांकि अभी तक इस खबर पर भी आदित्य चोपड़ा के परिवार में से किसी ने भी कोई कमेंट नहीं किया है। और ना ही रानी मुखर्जी या उनके परिवार में से किसी ने इस खबर पर कुछ कहा है। सबको यही लग रहा है कि शायद यश चोपड़ा के निधन की वजह से ये शादी पोस्टपोन कर दी गयी थी और अब इस साल रानी और आदित्य एक दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध जाएंगे। कुछ लोगों का तो ये भी मानना है कि रानी और आदित्य की शादी हो चुकी है लेकिन बस लोगों के सामने शादी फँक्शन करके शादी का अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X