विद्या होंगी विदा और रानी की आएगी बारात

Rani Mukherjee
इस साल बॉलीवुड की कई बेहतरीन अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गयीं और अब इस साल के खत्म होने तक एक और खूबसूरत एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की शादी की खबर भी आ गयी है। खबर है कि अगले साल की शुरुआत में यानी जनवरी माह में रानी मुखर्जी भी अपने ब्वॉय फ्रैंड आदित्य चोपड़ा के साथ सात फेरे लेंगी। आदित्य चोपड़ा के पिता यश चोपड़ा का इस साल ही डेंगू के चलते निधन हो गया था और उस वक्त रानी और चोपड़ा परिवार के बीच की निकटता सबसे सामने खुलकर सामने आई।

खबर तो यहां तक आई कि रानी ने आदित्य से शादी कर भी ली है लेकिन बाद में रानी मुखर्जी और आदित्य ने इस बात को पूरी तरह से गलत बताया। और अब आखिरकार इनकी शादी की तारीफ खबरों में आनी शुरु हो गयी है। सूत्रों के अनुसार रानी अब किसी भी फिल्म को साइ नहीं कर रही हैं। क्योंकि वो अपनी शादी के पहले अपने ऊपर कुछ ध्यान देना चाहती हैं। शादी की तैयारियों के लिए भी उन्हें वक्त चाहिए। रानी के इस बेरोजगार होने के पीछे यही तर्क दिया जा रहा है कि रानी अब शादी करने के मूड में हैं और इसीलिये वो अभी कुछ समय तक काम नहीं करना चाहतीं।

इस साल करीना कपूर, ऐशा देओल जैसी खूबसूरत अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंध गयीं और जल्द ही इस साल के अंत तक विद्या बालन भी इस लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। विद्या के बाद अब रानी ने भी आखिरकार शादी करके सैटल होने का फैसला कर लिया है। चलो देर आए दुरुस्त आए। आखिर इतनी लेट ही सही लेकिन रानी ने शादी करने का फैसला तो किया। ज्ञात हो कि रानी के मैनेजर ने भी ये कहा है कि रानी अगले साल यानी 2013 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। तो विद्या के बाद अब इंतजार करिये रानी की शादी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X