हिचकी गर्ल रानी मुखर्जी अब रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती है, खोला राज

बॉलीवुड की लाजवाब एक्ट्रेस और अभिनय से सबके दीवाना बनना वाली रानी मुखर्जी इन अपनी फिल्म हिचकी को लेकर चर्चा में है। बता दें कि फिल्म के रिलीज के बाद रानी मुखर्जी ने अपने दिल की बात बतााते हुए कहा कि इस समय वो जिस एक्टर के साथ काम करना चाहती है वो है रणवीर सिंह।

जीं हां रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी आज यानि 23 मार्च को रिलीज हो गई है और इसके रिव्युव भी काफी अच्छे आ रहे है। बता दें कि रानी ने रणवीर के साथ काम करने की बात कहकर एक बात तो साबित कर ही दी है कि रणवीर सिंह अब अपने सही रास्ते पर चल रहे है।

hichki, rani mukerji, ranveer singh, हिचकी, रानी मुखर्जी, रणवीर सिंह

ऐसा होना कोई चौकने वाली बात नहीं होगी क्योंकि रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म इतना जानदार रोल कर रहे है कि वो यादगार बन जाता है लोग उस भूल नहीं पाते है। जिस तरह से रणवीर सिंह लगातार सफलता की सीढि़यां चढ़ रहे है और अपने आप को प्रूफ कर रहे है तो रानी को तो छोड़िया फिल्मी दुनिया का हर सितारा उनसे जुड़ना चाहता था।

रानी मुखर्जी की बात करें तो उनका स्टारडम भी किसी हीरो से कम नहीं है और वो अकेले बड़ी हिट्स देती है और बॉलीवुड के लगभग हर बड़े स्टार्स के साख काम कर चुकी है। इस लिस्ट में सलमान से लेकर आमिर और अमिताभ बच्चन भी आते है।

रानी ने कई फिल्मों में ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि वो लोगों के दिलो की रानी बनकर बैठी है। कई फिल्मों में सोलो दिखने वाली रानी मुखर्जी ने फिल्म में लीड रोल किया तो वो छा गई और लोगों ने उनको काफी प्यार दिया।

आपको बता दे कि फिलहाल हिचकी के लिए बिजी चल रही रानी मुखर्जी ने बताया है कि वो इस फिल्म से वापसी कर रही है और फिल्म एक किताब 'फ्रंट ऑफ द क्लास: हाउ टोरेट सिंड्रोम मेड मी ए टीचर आई नेवर हैड' से ली गई है और इस फिल्म भारत की शिक्षा पद्धति के बारे में कायदे से समझाया गया है।

फिल्म में रानी के किरदारों की बात करें तो उन्होने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है जो कि एक स्कूल टीचर बनना चाहती है और उनको एक बीमारी होती है जिससे उनको बार बार हिचकी आती है।

फिल्म में दिखाई गई रानी की बीमारी का नाम टोरेट सिंड्रोम है और इस बीमारी में अगर इसका मरीज बात करता है तो उसको हिचकी जैसा झटका बार बार आता है।

बता दे कि इसी बीमारी के चलते रानी मुखर्जी अपने टीचिंग प्रफोशन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इस फिल्म को आपको देखना चाहिए क्योंकि निश्चित है कि इससे आपको प्रेरणा मिलेगी। देखिए दोनो की सबसे अच्छी फिल्में..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X