फैन्स का इंतजार होगा खत्म...आखिरकार सोशल मीडिया पर आएंगी ये एक्ट्रेस
बॉलीवुड के बहुत कम ऐसे स्टार्स हैं जो अभी तक सोशल मीडिया पर आज तक नहीं आए हैं और रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय भी इनमें से एक हैं जिनका सोशल मीडिया पर आने का फैन्स इंतजार कर रहे हैं। ऐश्वर्या राय के फैन्स को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है लेकिन रानी मुखर्जी जल्द ही सोशल मीडिया पर एंट्री ले सकती हैं।
जी हां रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर डेब्यू की पूरी तैयारी कर चुकी हैं। एक लीडिंग अखबार की माने तो लगातार एक के बाद फैन्स के बोलने के बाद आखिरकार रानी मुखर्जी ने ये फैसला लिया है। रानी मुखर्जी ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम तीनों पर आएंगी ताकि वो अपनी और आने वाली फिल्म हिचकी के बारे में जानकारी दे सकें।

आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें सोशल मीडिया पर आने से समस्या नहीं है लेकिन उनके फैन्स अगर उनकी बेटी या परिवार की तस्वीरों की मांग करेंगे तो वो मना नहीं कर पाएंगी लेकिन ये उनके पति आदित्य चोपड़ा को नहीं पसंद है।
अब रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर आएंगी तो जाहिर है उनके फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर कोई हो ही नहीं सकती है। रानी मुखर्जी जल्द ही हिचकी से कमबैक करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications











