3 सालों बाद नजर आएंगी रानी मुखर्जी...कई सवालों का दिया दिल खोलकर जवाब

By Shweta

रानी मुखर्जी के फैन्स के लिए इससे अच्छी खबर नहीं हो सकती है कि वो लगभग 3 सालों के बाद वापस कमबैक करने के लिए तैयार हैं। हिचकी से रानी मुखर्जी दमदार वापसी कर रही हैं। उनकी फिल्म का ट्रेलर बी लोगों को काफी पसंद आ रहा है और खुद रानी मुखर्जी भी फिल्म से काफी खुश हैं।

रानी मुखर्जी प्रेग्नेंसी के बाद लंबे ब्रेक पर गईं और वो पहले अपने बेबी पर ध्यान देना चाहती थीं। उन्होंने यही किया भी।अदिरा फिलहाल 2 साल की हैं और रानी मुखर्जी फिर से फिल्मों में आ रही हैं। फैन्स को काफी समय से उनकी फिल्म का इंतजार था तो वो भी अपने फैन्स को मिस कर रही थी।

rani-mukerji-talks-about-hichaki-bollywood-and-stars

रानी मुखर्जी ने ये साफ कर दिया है कि उनका इरादा सोशल मीडिया पर आने का नहीं है। वो फिल्म के प्रमोशन के लिए यश राज फिल्म्स या हिचकी के ऑफिशियल अकाउंट पर आते रहेंगी लेकिन फिलहाल उनका इरादा सोशल मीडिया पर आने का नहीं है।

रानी मुखर्जी ने फिल्म के बारे में भी बताया कि हिचकी काफी प्यारी सी फिल्म है जिसमें टॉरेट सिन्ड्रोम के बारे में बात किया गया है। फिल्म में इसके माध्यम से बताया गया है कि कैसे हर किसी की जिंदगी में एक हिचकी होती है। रानी मुखर्जी ने साथ ही इसका भी खुलासा किया कि वो भी बचपन में हकलाती थीं।

रानी मुखर्जी ने अपनी फिल्म के अलावा एक्ट्रेसेस के करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि पहले के मुकाबले अब एक्ट्रेसेस का करियर अधिक लंबा रहता है और बॉलीवुड में यहां भी हिचकी है। रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी 23 फरवरी को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X