Exclusive शाहरुख के किरदारों की तरह आदित्य भी हैं रोमांटिक- रानी मुखर्जी
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम जैसी खूबसूरत व रोमांटिक फिल्मों की कहानी लिखने वाले व इन कहानियों के रोमांटिक हीरो राहुल व राज (शाहरुख खान) को जन्म देने वाले आदित्य चोपड़ा को लेकर लोगों के दिमाग में बहुत गलत सोच बनी हुई है। लोगों का मानना है कि चूंकि आदित्य मीडिया के सामने बहुत कम आते हैं, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी आदित्य बहुत कम एक्टिव हैं तो वो काफी गंभीर और अनरोमांटिक किस्म के इंसान होंगे।
आदित्य भी हैं असल जिंदगी में रोमांटिक
लेकिन हाल ही में आदित्य चोपड़ा की जिंदगी की रानी बनने वाली रानी मुखर्जी का कहना है कि जिस इंसान हिंदी फिल्म जगत को एक से बढ़कर एक महान प्रेम कहानियां दी हों वो भला अनरोमांटिक कैसे हो सकता है। हाल ही में रानी मुखर्जी ने वनइंडिया से अपने इंटरव्यू के दौरान मर्दानी फिल्म व अपने अब तक के करियर में निभाए गये बेहतरीन किरदारों के बारे में बात की। साथ ही जब हमने रानी से उनके और आदित्य चोपड़ा के बीच के रोमांटिक रिश्ते के बारे बात की तो रानी ने मुस्कुराते हुए कुछ यूं जवाब दिया-
रानी मुखर्जी ने कहा- आदित्य ने ही दिल तो पागल है के रोमांटिक किरदार राहुल को जन्म दिया था और उन्होंने ही बॉलीवु़ड की महान प्रेम कहानियां जैसे दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी अलविदा ना कहना जैसी खूबसूरत व रोमांटिक फिल्मों की कहानी लिखी है। तो आप खुद ही समझ सकते हैं कि हमारे बीच किस तरह का रिश्ता होगा।
यानी की कुल मिलाकर रानी मुखर्जी ने ये तो साफ कर दिया कि आदित्य को लेकर लोगों की जो सोच है कि वो काफी गंभीर किस्म के इंसान हैं और बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं हैं ये गलत है। जिस शख्स ने हिंदी फिल्म जगत की अब तक की सबसे रोमांटिक कहानियां लिखी हों भला वो रियल लाइफ में बोरिंग कैसे हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
