रानी मुखर्जी की अगली फिल्म फाइनल, किसी रोमांटिक फिल्म या मर्दानी 2 के साथ करेंगी वापसी

रानी मुखर्जी हाल ही में फिल्म हिचकी को लेकर काफी चर्चा में रही थी और एक अलग तरह के टॉपिक के साथ इस फिल्म में नजर आई रानी मुखर्जी को लोगो ने काफी ज्यादा पसंद किया था। बता दें कि रानी मुखर्जी ने आने वाली फिल्मों के बारे में कहा है कि या तो वो मर्दानी 2 में काम करना चाहेंगी या फिर किसी रोमांटिक फिल्म में।

बता दें कि रानी मुखर्जी ने काफी समय के बाद फिल्म हिचकी से बॉलीवुड ने कमबैक किया था और फिल्म ना सिर्फ क्रिटिक्स को पसंद आई बल्कि बॉक्स ऑफिस में हिट भी साबित हुई थी।

rani mukerji, hichki, mardaani, रानी मुखर्जी, हिचकी, मर्दानी

जी हां रानी मुखर्जी अपने बेहतरीन अभिनय के कारण प्रसिद्ध है और बॉलीवुड में उनका नाम सर्वोच्च कलाकारों की श्रेणी में आता है। जैसा की आप जानते है भारत में महिला प्रधान फिल्में उतना कमाल नहीं कर पाती है जो कि पुरुष प्रधान फिल्में करती है।

रानी मुखर्जी एक ऐसी अभिनेत्री है जिन्होने कई फिल्मों में लीड रोल किया है और अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। एक इंटरव्युव के दौरान जब रानी मुखर्जी से उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया कि अब वो कौन से प्रोजेक्ट पर काम करने वाली है तो रानी ने बताया कि उनके पास कई फिल्में है पर वो सबसे पहले अपने पुराने प्रोजेक्ट मर्दानी के सीक्वल मर्दानी 2 या फिर किसी रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनना चाहेंगी।

आपको तो याद ही होगा कि फिल्म मर्दानी 2014 में रिलीज हुई थी जिसमें मानव तस्करी को रोकते हुए रानी मुखर्जी एक लड़ाई करते हुए नजर आयी थी। इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया था।

इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरी थी और लोगों ने रानी की काफी ज्यादा तारीफ की थी। मर्दानी 2 के बारे में एक इंटरव्युव में पूछे जाने पर रानी ने कहा था कि वैसे तो वो मर्दानी 2 करने वाली नहीं है पर उनको इसके लिए कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वो जरूर मर्दानी 2 के साथ वापस आना चाहेंगी।

फिलहाल रानी मुखर्जी ने अपने शुरुआती समय मे काफी समस्याओं का सामना किया था और लोगों को लगता था कि रानी मुखर्जी की आवाज फिल्मों के लिए सही नही है।

इसलिए उनकी आवाज फिल्मों मे डब की जाती थी। फिल्म गुलाम मे तो खुद आमिर खान ने उनकी आवाज को डब करने के लिए कहा था पर बाद में उन्होने माफी मागी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X