..................... Rani Mukerji says Aditya Chopra is better husband than father - Hindi Filmibeat

रानी मुखर्जी का आदित्य चोपड़ा के बारे में खुलासा...बताया पिता से बेहतर पति!

रानी मुखर्जी ने अपने पति के बारे में खुलासा किया है कि वो एक पिता से अच्छे पति हैं।

By Shweta

रानी मुखर्जी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। उन्हें आज भी सभी याद करते हैं और जल्द ही वो बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने एक अखबार को इंटरव्यू दिया जिसमें कई बातें शेयर की।

[ALERT: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड'.. ये शानदार एक्ट्रेस होंगी हीरोइन!]

उनसे जब ये पूछा गया कि क्या आदित्य चोपड़ा अपने बेटी आदिरा को समय दे पाते हैं या नहीं इसपर उन्होंने कहा कि "ज्यादातर टाइम मैनेजमेंट मुझ ही करना होता है कि वो जल्दी आदिरा के सोने से पहले घर आ जाएं ताकि आदिरा के साथ समय बिता सकें। आदि ज्यादातर सुबह का समय आदिरा को दे पाते हैं।"

rani-mukerji-says-aditya-chopra-is-better-husband-than-father

"सुबह के ब्रेकफास्ट से लेकर घुमाने तक का काम आदि का होता है। वो अक्सर कहते हैं कि आदिरा बड़ी हो जाएगी तो मेरी बेबी होगी। मेरे साथ रहेगी अभी जितना समय मस्ती करना है कर लो।मैं ये नहीं कहूंगी कि उनकी जिंदगी आदिरा के आसपास घुमती है लेकिन उनकी प्राथमिकता जरुर अब अलग है।"

जब रानी मुखर्जी से ये पूछा गया कि आदित्य चोपड़ा बेहतर पिता हैं या पति इसपर उनका मानना है कि पिता हर इंसान अच्छा होता है लेकिन पति हरकोई अच्छा नहीं हो सकता इसलिए मैं कहूंगी कि वो बेहतर पति हैं।" अब रानी मुखर्जी से हम भी उम्मीद करें एक परफेक्ट मम्मी के साथ साथ वो जल्द से जल्द बॉलीवुड में वापसी करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X