..................... Rani Mukerji's Mardaani mints about Rs.15 crore in opening weekend - Hindi Filmibeat

और मर्दानी-मर्दानी कहते-कहते कमा ही लिए 15 करोड़...

रानी की हालिया प्रदर्शित फिल्म 'मर्दानी' को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। फिल्म ने महज तीन दिनों में ही करीब 15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) बैनर की फिल्म 'मर्दानी' की पहले सप्ताहांत की कमाई 14.46 करोड़ रुपये है।

और मर्दानी-मर्दानी कहते-कहते कमा ही लिए 15 करोड़...

फिल्म की अभिनेत्री रानी मुखर्जी को पूरी उम्मीद हैं कि उनकी फिल्म 'मर्दानी' को दर्शकों का प्यार मिलता रहेगा, ताकि वे इसका सीक्वल बना सकें। नारी सशक्तीकरण का संदेश लिए यह फिल्म लड़कियों की तस्करी का मुद्दा उठाती है।

प्रदीप सरकार निर्देशित 'मर्दानी' 22 अगस्त को रिलीज हुई बै फिल्म में रानी एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। रानी को लगता है कि वक्त आ गया है कि लड़कियां आत्म-निर्भर बनें।

उन्होंने कहा, "मैं चाहती हूं कि लड़कियां कराटे, किक बॉक्सिंग आदि आत्मरक्षा की कक्षाएं लें। मैं आशा करती हूं कि फिल्म चले, ताकि हम 'मर्दानी 2' लेकर आएं और एक अन्य कहानी सुना सकें, जो प्रभाव डाले। मुझे यह भी लगता है कि 'मर्दानी' जैसी और भी फिल्में बननी चाहिए।"

प्रदीप सरकार निर्देशित इस फिल्म को बॉलीवुड हस्तियों से भी तारीफें मिली हैं आईये जानते हैं कि किसने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X