न्यूड सींस और गालियों से भरी यशराज की 'मर्दानी' को मिला ए कार्ड
न्यूड सींस और गालियों से भरी यशराज की 'मर्दानी' को मिला ए कार्ड
फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग और प्रॉस्टीट्यूशन की कहानी है जिसमें रानी मुखर्जी एक महिला पुलिस ऑफिसर का रोल कर रही हैं। कहा जा रहा है कि आदित्य ने यह फिल्म केवल रानी के लिए ही बनायी है।
फिल्म में काफी बोल्ड सींस जैसे न्यूड और गालियों से भरे हुए हैं लेकिन फिल्म का सब्जेक्ट ही बोल्ड है इसलिए इन सारे सींस को आदित्य डिलीट नहीं करना चाहते हैं जिसकी वजह से फिल्म को ए सार्टिफिकेट दिया गया है।
मालूम हो कि फिल्म में रानी काफी एक्शन सीन करते हुए दिखायी देंगी। फिल्म का ट्रेलर काफी रोमांचक है। फिल्म के प्रमोशन का जिम्मा अकेले रानी ने ही संभाल रखा है।
फिल्म के ट्रेलर लांचिग के वक्त रानी ने कहा कि अक्सर लोग कहते हैं कि मैं फिल्मों से संन्यास ले रही हूं लेकिन मेरे लिए ऐसा कभी मुमकीन नहीं हो सकता है क्योंकि अभिनय तो मेरी सांसों में बसता है और इसलिए मेरी हसरत है कि मैं आखिरी सांस तक अभिनय करती रहूं।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/a1U-UOVUqOc?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












