2019 नवंबर में होगा रानी मुखर्जी का धमाका- एक्शन फिल्म की रिलीज फाइनल?
रानी मुखर्जी की क्राइम- थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 2' की घोषणा कर दी गई है। यशराज बैनर तले यह फिल्म जल्द ही फ्लोर पर होगी। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग लगातार 2 महीनों तक चलेगी और फिर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन में कुछ वक्त लगेगा। माना जा रहा है कि मर्दानी 2 को नवंबर के अंतिम हफ्ते में रिलीज कर दिया जाएगा। जल्द ही फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी जाएगी।
2018 में रानी मुखर्जी ने हिचकी जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी, जिसे खूब सराहा गया। वहीं, अब 2019 में मर्दानी 2 जैसी एक्शन फिल्म के साथ धमाका करने वाली हैं। बता दें, यह 2014 में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म की सीक्वल होगी। मर्दानी 2 के निर्देशक होंगे गोपी पुथरन।

मर्दानी बॉक्स ऑफिस पर हिट थी। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी। लिहाजा, अब फिल्म को एक फ्रैंचाइजी का रुप दिया जा रहा है और निर्माता मर्दानी 2 लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी एक सामाजिक मुद्दे को उठाया जाएगा।
फिलहाल फिल्म की कहानी से जुड़ी हर बात को छिपाकर रखा गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, फिल्म का विलेन लोगों को सरप्राइज कर सकता है। मर्दानी 2 में एक दमदार विलेन की एंट्री हो चुकी है, वह भी सिर्फ 21 साल के विलेन की। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी, जहां वह रानी मुखर्जी को टक्कर देते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications