''लोग मुझे आज भी सलमान खान, शाहरुख खान की हीरोइन ही कहते हैं....''
यह कहना है कि बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रह चुकीं.. रानी मुखर्जी का। फिल्म हिचकी के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने को-स्टार्स और दोस्त रहे खान तिकड़ी पर खुलकर बातें की और उन तीनों के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया।
सलमान खान.. और 1000 करोड़ क्लब में एंट्री.. जबरदस्त कलेक्शन!
रानी मुखर्जी ने सलमान, शाहरुख और आमिर खान पर बात करते हुए कहा कि आज भी भारत में मुझे कुछ लोग सिर्फ इसीलिए जानते हैं कि मैं इन तीनों खान हीरोइन रह चुकी हैं। मैं तीनों की काफी इज्जत करती हूं और यदि आज भी मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिले.. तो मैं जरूर करूंगी। मैंने अपने करियर की शुरूआत उनके साथ ही थी।

उन्होंने आगे कहा, इतने सालों तक स्टारडम कायम रखना कोई आम बात नहीं है। मैं मानती हूं कि उनमें कुछ तो खास बात है। वह आज तक बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं.. यह काबिलेतारीफ है। मैंने तीनों खान के साथ काम करके काफी कुछ सीखा है।


Click it and Unblock the Notifications