रानी मुखर्जी ने 7 साल तक दूसरे बच्चे के लिए ने किया ट्रॉय, हुआ मिसकैरेज, बोलीं- 46 साल की हो गई हूं...

Rani Mukherjee On Pregnancy And Abortion

Rani Mukherjee On Pregnancy And Abortion: रानी मुखर्जी बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और उन्होंने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कई सालों से वह एक बार फिर से मां बनने की कोशिश कर रही है। तकरीबन 7 सालों तक वह दूसरे बच्चे के लिए ट्राई करती रही। इसके लिए वह दोबारा प्रेग्नेंट भी हुई।

दरअसल आपको बता दें कि रानी मुखर्जी ने Galatta India के साथ बातचीत के दौरान बताया कि "मैं दूसरा बच्चा चाहती थी और मैंने 7 सालों तक इसके लिए कोशिश भी की।अब मेरी बेटी आदिरा भी 8 साल की हो चुकी है। जब वह 1 साल की थी तभी से मैंने दूसरे बच्चे के लिए कोशिश करना शुरू कर दिया था। मैं लगातार कोशिश करती रही और प्रेग्नेंट भी हुई। लेकिन मेरा मिसकैरेज हुआ और मैंने अपने बच्चों को खो दिया।"

रानी मुखर्जी आगे बात करते हुए बताती है कि "यह मेरे लिए बहुत कठिन वक्त था। सबसे बड़ी चीज तो यह है कि मैं बहुत ज्यादा जवान भी नहीं हूं। भले ही में चेहरे से कितनी भी जवान दिख रही हूं लेकिन मेरी उम्र 46 साल की हो गई है। मैं अपनी बेटी को सिबलिंग नहीं दे पा रही हूं और तब मुझे एहसास हुआ कि हमारे पास जो भी है हमें उसके लिए शुक्रगुजार होना चाहिए।"

हालांकि रानी मुखर्जी ही नहीं बल्कि आज के वक्त में काफी सारी महिलाएं ऐसी हैं जो कि देर से शादी या फिर देर से प्रेगनेंसी की वजह से दूसरी बार कंसीव नहीं कर पाती है। आज के दौर में यह परेशानी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और हजारों में ऐसी महिलाएं हैं जो कि इससे जूझ भी रही है। अक्सर करके महिलाएं इस पर खुलकर बात नहीं करती हैं। हालांकि परिवार के दबाव के चलते भी कई बार वह अजीबोगरीब नुस्खे ट्राई करने पर भी मजबूर हो जाती है।

Read more about: rani mukerji
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X