बंटी और बबली 2: न्यूकमर्स पर बोलीं रानी मुखर्जी- 'इंडस्ट्री में नए टैलेंट को देख अच्छा लगता है'

बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी जल्द ही पूरी तरह से रिबूटेड फैमिली एंटरटेनर, बंटी और बबली 2 में विमी उर्फ बबली के किरदार में फिर से दिखाई देने वाली हैं। आजकल वो नई खूबसूरत अभिनेत्री शरवरी की प्रशंसा करते नहीं थक रही हैं। शरवरी फिल्म में नई बबली का किरदार निभा रही हैं। रानी कहती हैं कि उनकी 'प्रतिभा देखने लायक' है और वो 'स्क्रीन पर अद्भुत दिखाई देती' हैं। रानी जैसी एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री की प्रशंसा पाने के बाद उद्योग की यह धारणा मजबूत हो गई है कि शरवरी आने वाले समय की स्टार हैं।

रानी ने कहा, ''शरवरी की प्रतिभा देखने लायक है। वह स्क्रीन पर अद्भुत दिखती है। उसने मुझे अपने क्राफ्ट से चकित कर दिया। मेरा मानना है कि उसका भविष्य उज्जवल है। शरवरी निश्चित तौर पर एक बढ़िया परफॉर्मर है और उन्होंने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। जब वह शॉट दे रही थी, तब यह साफ दिख रहा था क्योंकि एक अभिनेत्री के रूप में उसकी निपुणता जगमगा रही थी।

Rani Mukerji

उन्होंने कहा, ''उद्योग में नई प्रतिभाओं को देखकर अच्छा लगता है क्योंकि वो आने वाले समय में इस उद्योग को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। बंटी और बबली 2 शरवरी के लिए एक उत्तम लॉन्चपैड है। यह उसे बड़े पर्दे पर हिंदी फिल्म की हीरोईन के रूप में प्रस्तुत कर रहा है। स्क्रीन पर उसकी मौजूदगी बेहतरीन है और वह स्क्रीन पर चमक रही है।''

यशराज फिल्म्स की बंटी और बबली 2 एक जबरदस्त कॉमेडी फिल्म है, जो 19 नवंबर, 2021 को पूरी दुनिया में रिलीज़ हो रही है। इसमें बंटी और बबली नामक विभिन्न पीढि़यों के दो कॉन आर्टिस्ट युगल एक दूसरे के आमने-सामने हैं, जो रूप बदलने की महारत से एक दूसरे को पछाड़ने की कोशिश करते दिखेंगे। फिल्म में रानी शरवरी से मुकाबला करेंगी। यह मुकाबला देखने लायक होगा।

रानी को महसूस होता है कि स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी और अभिनय के करिश्मा की मदद से शरवरी दर्शकों का मन मोह लेगी। वो कहती हैं, ''वह हर किसी को चकित कर देगी और उम्मीद है कि दर्शक भी उसकी कड़ी मेहनत के लिए उसे ढेर सारा प्यार व स्नेह देंगे।''

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X