..................... Rani Mukerji Mrs Chatterjee Vs Norway will release next year May 20, 2022 in theatres | थिएटर्स में दस्तक देगी रानी मुखर्जी की फिल्म मिसज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे, रिलीज डेट का ऐलान - Hindi Filmibeat

थिएटर्स में दस्तक देगी रानी मुखर्जी की फिल्म मिसज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे, रिलीज डेट का ऐलान

रानी मुखर्जी की अगली फिल्म मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की रिलीज तारीख तय हो चुकी है। निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी आधिकारिक घोषणा कर जानकारी दी है कि, आशिमा छिब्बर निर्देशित यह फिल्म 20 मई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह एक मां की प्रेरणादायक कहानी है, जो कि अपने बच्चे के लिए देश से लड़ती है। कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए फिल्म को एस्टोनिया में बड़े पैमाने पर शूट किया गया है।

Rani Mukerji

रानी मुखर्जी अभिनीत, आशिमा छिब्बर द्वारा निर्देशित, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित 'मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे' यह फिल्म अगले साल यानी 20 मई 2022 को सिनेमाघरों मे रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

हाल में ही रानी मुखर्जी की फिल्म बंटी और बबली 2 रिलीज हुई। जिसमें एक बार फिर वह सैफ अली खान के साथ नजर आईं। कोरोना काल के बीच बंटी और बबली 2 थिएटर्स में रिलीज हुई और खास कमाई करने में सफल नहीं हो पाई।

हालांकि हर बार रानी मुखर्जी एक बार फिर अपनी एक्टिंग के लिए तारीफ बटौरती नजर आईं। रानी मुखर्जी की फिल्म में सैफ और उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी भी नजर आए। फिल्म को यशराज फिल्म्स बैनर तले बनाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X