रानी मुखर्जी ने बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की पठान को चटा दी धूल, कलेक्शन के मामले में छोड़ दिया पीछे

Mrs Chaterjee Vs Norway Collection

Mrs Chaterjee Vs Norway Collection: 17 मार्च को रिलीज हुई रानी मुखर्जी स्टारर 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' ने नॉर्वे में नए रिकॉर्ड बनाए हैं। चूंकि फिल्म काफी हद तक नॉर्वे के इर्द-गिर्द घूमती है, इसलिए वहां के दर्शक फिल्म के संघर्ष के बारे में अधिक जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। ऐसे में भारी एक्साइटमेंट के बीच नॉर्वे में ये फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। इतना ही नहीं नॉर्वे में रानी मुखर्जी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान को भी पीछे छोड़ दिया है।

boxofficeindia.com के अनुसार 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' नो नॉर्वे में एक हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत है। पिछला रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' ने कई दिनों तक कायम रखा था। बाद में 'बजरंगी भाईजान' ने तीन दिन का रिकॉर्ड बनाया था। लेकिन 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' ने ये रिकॉर्ड तोड़े और नॉर्वे में 'पठान' का रिकॉर्ड भी। इसने विदेशी बाजार में $600k का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये तो सिर्फ शुरुआत है और आगे भी फिल्म का ऐसा शानदार प्रदर्शन जारी रहने वाला है।

जहां तक ​​घरेलू कारोबार की बात है तो फिल्म ने भारत में 12 करोड़ से ज्यादा की नेट कमाई की। हिंदी फिल्मों की बात करें तो रानी मुखर्जी स्टारर मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे को भारत में 535 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। फैंस काफी समय से रानी मुखर्जी को परदे पर देखने के लिए बेताब थे।

फिलहाल इन सभी फिल्मों के पास 29 मार्च तक का समय है। बता दें, 30 मार्च को अजय देवगन और तबू स्टारर फिल्म भोला रिलीज हो रही है, जिसे काफी स्तर पर स्क्रीन मिलने की संभावना है। जाहिर है भोला के बाद इन फिल्मों का टिके रहना बेहद मुश्किल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X