हम तुम रिलीज के 16 साल- रानी मुखर्जी को याद आए ऋषि कपूर- सेट पर करते थे मस्ती
सैफ अली खान और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'हम तुम' को रिलीज हुए 16 साल आज पूरे हो गए हैं और इस धमाकेदार फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। इस फिल्म में इन दोनो के अलावा एक शानदार कलाकार और थे जिनका नाम है ऋषि कपूर। जी हां कुछ समय पहले ही वो हम सबको छोड़कर इस दुनिया से चले हे। बता दें कि इस फिल्म के 16 साल पूरे होने के मौके पर एक बार फिर से अभिनेत्री रानी मुखर्जी को ऋषि कपूर की याद आ गई है।
रानी मुखर्जी ने उनको याद करते हुए कहा है कि.. ऋषि कपूर इस फिल्म में उनके साथ थे और यही कारण है कि फिल्म उनके लिए काफी ज्यादा अहम है। ऋषि कपूर की मृत्यु से पहले वह जब वह उनसे मिली थीं तब दोनों ने फिल्म के एम्स्टर्डम शेड्यूल से जुड़ी खूब बातें की थी।

इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हम लोग काफी मस्ती किया करते थे। ये किस्सी जैसे ही सामने आया तेजी से वायरल हो रहा है और इतना तो तय है कि रानी मुखर्जी चिंटू जी को काफी ज्यादा याद कर रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications