रानी मुखर्जी की दमदार एक्शन फिल्म 'मदानी 2'- खतरनाक विलेन की हो गए एंट्री
क्राइम थ्रिलर फिल्म मर्दानी की सफलता के बाद अब रानी मुखर्जी मर्दानी 2 के साथ दर्शकों के सामने आने वाली हैं। यशराज फिल्म्स ने कुछ ही समय पहले इस सीक्वल की घोषणा की है। बहरहाल, मर्दानी में जितनी पॉपुलर रानी मुखर्जी रही थीं, उतनी ही सुर्खियां बटोरी थीं फिल्म के विलेन ताहिर भसिन ने। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो मर्दानी 2 में भी एक दमदार विलेन की एंट्री हो चुकी है, वह भी सिर्फ 21 साल के विलेन की।
मर्दानी 2 के निर्देशक होंगे गोपी पुथरन। 2019 के अंत तक फिल्म रिलीज हो जाएगी। मदार्नी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म में रानी मुखर्जी दबंग इंस्पेक्टर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की कहानी मानव तस्करी पर आधारित थी।

मर्दानी 2 की सोशल मुद्दे पर आधारित होगी। लेकिन फिलहाल फिल्म की कहानी से जुड़ी हर बात को छिपाकर रखा गया है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, फिल्म का विलेन लोगों को सरप्राइज कर सकता है। यह उनकी डेब्यू फिल्म होगी, जहां वह रानी मुखर्जी को टक्कर देते दिखेंगे।
जाहिर है रानी मुखर्जी के सामने यदि किसी एक्टर को उतारा गया है तो वह दमदार ही होगा। मर्दानी 2 पर बात करते हुए रानी मुखर्जी ने कहा- मर्दानी हमेशा से मेरे दिल के काफी करीब रहा है। फिल्म की रिलीज के साथ ही लोगों ने समय समय पर मुझसे पूछा है कि मैं मर्दानी 2 कब कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि फिल्म की घोषणा से सभी खुश हुए होंगे। गोपी ने शानदार स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसे सभी पसंद करेंगे। मैं अब शूटिंग का इंतजार कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











